VIDEO-झारखंड: "...पत्थर किसने बरसाये" पुलिस ने कहा, भारत माता की जय बोल रहे थे और पत्थर फेंक रहे थे...जवाब में BJP ने ऐसा VIDEO किया जारी...कि..

रांची। झारखंड में भाजपा के युवा आक्रोश रैली में पुलिस के एक्शन पर राजनीति गरमा गयी है। पुलिस ने मीडिया को दिये बयान में भाजपा कार्यकर्ताओं पर ही पत्थरबाजी का आरोप मढ़ दिया। पुलिस की तरफ से बताया गया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पत्थर फेंके। पत्थरबाजी से किसी की भी जान जा सकती थी। पुलिस के आरोप के जवाब में भाजपा ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें ये दावा किया जा रहा है, कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने नहीं, बल्कि पत्थर पुलिसवाले चला रहे हैं।

हालांकि जो वीडियो भाजपा की तरफ से से जारी किया गया है, उस वीडियो की पुष्टि HPBL.CO.IN नहीं कर रहा है। हालांकि वीडियो को जिस तरह से शूट किया गया है, उसमें पत्थर पुलिसकर्मी जहां खड़े हैं, उस तरफ से जा रही है। पुलिसवाले भी कुछ फेंकते नजर आ रहे हैं। हालांकि वो फेंकने वाली चीज किया है, वो वीडियो में नजर नहीं आ रहा है।

इधर भाजपा की तरफ से नेता प्रतिपक्ष अमर बाऊरी ने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने कहा है कियह वीडियो असलियत दिखाता है और झामुमो-कांग्रेस-राजद का चाल, चरित्र और चेहरा भी ! आज मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिसकर्मियों के द्वारा निहत्थे महिलाओं पर भी बर्बरता पूर्ण पत्थरबाजी किया गया। इस घटना की न्यायिक जांच सिटिंग जज के द्वारा की जाने की मांग भारतीय जनता पार्टी करती है ! झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार के दबाव में पुलिस कर्मियों द्वारा किए गए इस कृत्य को देख बेहद दुख हुआ !

अमर बाउरी ने कहा है कि राज्य के वैसे पुलिस-प्रशासन के अधिकारी जो खुलेआम किसी राजनीतिक दल के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं वह सावधान हो जाए, परिस्थितिया जल्द बदलेंगे ! अगर आपको राजनीति करनी है तो अपने पद से इस्तीफा देकर खुले तौर पर राजनीतिक अखाड़े में आईये ! दमनकारी नीतियां बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Related Articles
Next Story