VIDEO- पुलिस ने भाजपाईयों पर ऐसा क्या फेंका, जिससे घायल हो गये दर्जन भर कार्यकर्ता

रांची। झारखंड में आज भाजपा और पुलिसकर्मियों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। भाजपा ने दावा किया है कि दर्जनों युवा लहूलुहान हुए हैं, अस्पताल में भर्ती है। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा है कि आक्रोश रैली के दौरान युवाओं पर लाठियां चलायी गयी, आंसू गैस छोड़े गये, पानी की बौछार की गयी, जिस तरह से मैग्जीन लगाकर आंसु गैस छोडे गये, ऐसा आज तक कभी छत्तीसगढ़ के इतिहास में नहीं हुआ था।

अमर बाउरी ने कहा कि युवाओं पर जिस तरह से आज रैली के दौरान अत्याचार किया गया, वो बताता है कि अब सरकार को युवा बर्दाश्त नहीं करेगा और इसे उखाड़ फेकेगा।

अमर बाउरी ने कहा है कि "वे (झारखंड सरकार) युवाओं की आवाज को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। यह तानाशाही है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। युवाओं की आवाज को दबाने के लिए आंसू गैस के गोले और कंटीले तारों का इस्तेमाल किया गया। यह सरकार जल्द ही सत्ता से हट जाएगी।" अमर कुमार बाउरी कहते हैं रांची में भाजयुमो की रैली के दौरान पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़ने पर अमर बाउरी ने कहा कि जिस तरह से निहत्थे लोगों पर लाठियां बरसाई गई, बम फेके गए, लहू बहाया गया : ध्यान रहे 'मुख्यमंत्री जी' यह "लहू" हिसाब लेगा और इस निकम्मी झामुमो-कांग्रेस सरकार को उखाड़ करके बंगाल की खाड़ी में फेंकेगा !

इधर घायल कार्यकर्ताओं और युवाओं को देखने के लिए रिम्स पहुंचे। रिम्स अस्पताल पहुंचकर बाबूलाल मरांडी ने युवा आक्रोश रैली में घायल कार्यकर्ताओं और युवाओं से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा और दीपक प्रकाश भी मौजूद थे।

Related Articles
Next Story