VIDEO...जब नेता प्रतिपक्ष के बयान पर भड़के मुख्यमंत्री... देखिये सदन में अमर बाउरी के बयान पर मुख्यमंत्री ने क्या कहा...

रांची। सदन के आखिरी दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर तू-तू-मैं-मैं हुई। नेता प्रतिपक्ष ने सदन में सरकार को घेरते हुए उनके किये वादों की याद दिलायी। अमर बाउरी ने कहा कि सरकार ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा।


अनुबंधकर्मियों को नियमित किया जायेगा, महिलाओं को सलाना 72000 रुपये दिया जायेगा। अमर बाउरी के आरोपों पर मुख्यमंत्री उत्तेजित हो गये। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है, जाकर खुद देख लीजिये।

इधर मुख्यमंत्री के जवाब पर कटाक्ष करते हुए अमर बाउरी ने कहा कि एक बार फिर झूठ परोस कर मुख्यमंत्री जी निकल गए ... मुख्यमंत्री जी के हिसाब से राज्य के युवाओं को प्रति महीने 5000/- से 7000/- का बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है, कृपया युवा बताएं किन्हे यह लाभ मिल रहा है हमने मुख्यमंत्री जी से उनके निश्चय व घोषणा पत्र के संबंध में यह प्रश्न किया था कि "5 लाख सरकारी नौकरी", "सालाना महिलाओं को 72,000 रुपये", "राज्य के बेरोजगार युवाओं को 5000/- व 7000/- प्रति महीने की बेरोजगारी भत्ता" और अनुबंध कर्मियों को किए गए वायदे क्या हुआ ? जवाब सुन आश्चर्यचकित रह जाएंगे।

इससे पहले आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सदन में तेवर काफी तीखे रहे। डेमोग्राफी चेंज को लेकर विपक्ष के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि आबादी बढने की बात कही जा रही है, तो भाजपा को बताना चाहिये कि रांची में कैसे जनसंख्या बढ़ा, बोकारो, धमतरी और जमशेदपुर में किसकी वजह से जनसंख्या बढ़ा है। हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि राज्य के 24 जिलों में भाजपा का दफ्तर किन जमीनों पर बना है। उसे लेकर सवाल खड़ा किया। आरोप लगाया कि भाजपा के ये सारे दफ्तर गलत तरीके से बनी है।मुख्यमंत्री ने कहा, मानसून सत्र का यह अंतिम दिन है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा इनके मुद्दे क्या है, इनके विषय क्या है। इन्हें खुद नहीं पता यह राजनीतिक उद्देश्य की पूर्ति का प्रयास कर रहे हैं।

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story