...जब मुख्यमंत्री हेमंत पहुंचे अपने रसोईया के घर, सड़क हादसे में हुई थी मौत, सीएम को देख, परिवारवाले भी रह गये हैरान...

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सहृदयता के सभी मुरीद हैं। जब भी मौका होता है, वो अपनत्व का अहसास लोगों को करा जाते हैं। ऐसा ही नजारा शुक्रवार को भी दिखा। जब मुख्यमंत्री अपने दिवंगत हुए रसोईया के घर पहुंचे और परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। दरअसल पिछले एक सड़क हादसे में लक्ष्मण क्षेत्री का निधन हो गया था। लक्ष्मण झारखंड आर्म्ड पुलिस में पदस्थ था, मौजूदा वक्त में उनकी ड्यूटी सीएम हाउस में थी। मुख्यमंत्री निवास में रसोईया के रूप में कार्यरत लक्ष्मण छेत्री की सड़क हादसे के पश्चात मृत्यु हो गई थी।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने दिवंगत लक्ष्मण के डोरंडा स्थित आवास पर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा है कि परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

आपको बता दें कि दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री आवास में तैनात जैप 1 के एक जवान की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतक जवान लक्ष्मण छेत्री सीएम हेमंत सोरेन के आवास में रसोई का काम करता था। झारखंड पुलिस चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ के केंद्रीय पदाधिकारी ने JAP 1 के रसोइया लक्ष्मण छेत्री को नम आंखों से अंतिम विदाई दी थी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जैप के कई पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे थे।

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story