...जब कल्पना सोरेन के लिए मुख्यमंत्री ने खरीदी हवा मिठाई, आदिवासी महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री व कल्पना सोरेन ने की बचपन की यादें ताजा

रांची। आदिवासी महोत्सव पर पूरे प्रदेश में अजब गजब रंग दिखे। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी जुदा अंदाज में दिखे। मुख्यमंत्री महोत्सव के दौरान हवा मिठाई खरीदते हुए दिखे। मुख्यमंत्री आफिस के आफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी फोटो भी पोस्ट हुई है, जिसमें वो अपनी पत्नी व विधायक कल्पना सोरेन को हवा मिठाई देते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल ग्रामीण क्षेत्र में हवा मिठाई का अपना अलग ही क्रेज है।

पत्नी कल्पना सोरेन को हवा मिठाई देते हुए लिखा है कि आदिवासी महोत्सव में हवा मिठाई, बचपन की यादों को ताजा करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। दरअसल आज आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कैबिनेट मंत्री व विधायक भी मौजूद थे। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद राज्यपाल को जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन विदा कर लौट रहे थे।

तभी कल्पना सोरेन की नजर बिरसा मुंडा आदिवासी उद्यान के गेट बिक रहे हवा मिठाई पर पड़ी। देखते ही कल्पना सोरेन ने हवा मिठाई खाने की इच्छा जता दी। एक आदिवासी युवक आवाज लगाकर हवा मिठाई बेच रहा था। युवक कल्पना सोरेन ने आवाज देकर बुलाया।


जिसके बाद हेमंत सोरेन ने हवा मिठाई खरीदकर कल्पना सोरेन को दिया। इस दौरान वहां मुख्य सचिव के अलावे कैबिनेट मंत्री भी मौजूद थे। नजारा देखकर सभी चेहरे पर हंसी तैर गयी।

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story