झारखंड में कौन-कौन बन रहा है मंत्री? शपथ ग्रहण से जान लीजिये, कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट...

रांची। झारखंड में विश्वासमत साबित करने के बाद कुछ देर में कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। कैबिनेट विस्तार को लेकर यूं तो कई नामों पर चर्चा चल रही है। लेकिन कुछ नाम फाइनल बताये जा रहे हैं। सत्यानंद भोक्ता जहां मंत्री एक बार फिर बनेंगे, वहीं ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के इस्तीफे के बाद उनकी जगह इरफान अंसारी को मिल सकती है। आलमगीर आलम की जगह इरफान अंसारी की दावेदारी फाइनल हो गयी है। कांग्रेस कोटे के मंत्री बादल पत्रलेख की जगह नए मंत्रिमंडल में दीपिका पांडेय को मंत्री बनाया जा रहा है. इरफान अंसारी भी हेमंत सोरेन की कैबिनेट में शामिल किए जाएंगे.

विधानसभा चुनाव अगले कुछ महीने में होना है, लिहाजा इरफान को मंत्री बनाकर कांग्रेस मुस्लिम वोट बैंक साधने की कोशिश करेगी। कांग्रेस विधायक दल का नेता कौन होगा, इसे लेकर भी आज फैसला हो सकता है। एक महीने पहले आलमगीर आलम ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने मंत्री पद के साथ कांग्रेस विधायक दल का पद भी छोड़ दिया है। उनकी गिरफ्तारी और जेल जाने के बाद से ग्रामीण विकास विभाग का काम ठप पड़ गया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने इस्तीफा देने से तीन दिन पहले अपने पास ले लिया था।

चर्चा है कि आलमगीर आलम की जगह इरफान अंसारी को मंत्री बनाया जा सकता है। कांग्रेस कोटे से दो अन्य मंत्रियों रामेश्वर उरांव और बादल को बदला जा सकता है। इनकी जगह दीपिका पांडेय सिंह, प्रदीप यादव, कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप और रामचंद्र सिंह में से किसी दो को जगह मिल सकती है। यह भी संभावना है कि रामेश्वर उरांव और बादल को ही फिर से मौका दिया जाए। वहीं, आरजेडी कोटे से इकलौते विधायक होने के कारण सत्यानंद भोक्ता का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। अब देखना यह है कि जेएमएम कोटे से पूर्व के मंत्रियों को दोहराया जाता है या नए लोगों को मौका मिलता है।

आपको बता दें कि चंपाई सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में झामुमो कोटे से मिथिलेश ठाकुर, बसंत सोरेन, दीपक बिरुआ, बेबी देवी और हफीजुल हसन मंत्री थे। वहीं, कांग्रेस कोटे से डॉ रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख मंत्री थे। राजद कोटे से सत्यानंद भोक्ता को जगह मिली थी। बाद में आलमगीर आलम की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस कोटे का एक पद खाली हो गया था।

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story