झारखंड में महिला पुलिस सम्मेलन आज से, दो दिवसीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल, जानिये क्या होगा खास

रांची। आज से राजधानी रांची में राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो चुकी है। दो दिनों तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हो सकते हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता और अपर पुलिस महानिदेशक सुमन गुप्ता ने भेंट की।

झारखंड के इतिहास में पहली बार महिला पुलिस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. डीजीपी अनुराग गुप्ता ने एक ऐसे सम्मेलन की रूपरेखा तैयार की जिसमें महिला पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं के ऊपर होने वाले प्रताड़ना और अपराध के अनुसंधान में गंभीरता और जुड़ाव पैदा हो. एडीजी मॉर्डनाइजेशन सुमन गुप्ता के मुताबिक यह एक बड़ी शुरूआत है।

एडीजी सुमन गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्दश्य महिला पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहन देना और महिलाओं के आत्मबल को बढ़ाना है. इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रथम दो दिवसीय राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन- 2024 में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने को लेकर निमंत्रण पत्र सौंपा।

ज्ञात हो कि राजधानी रांची में राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन -2024 का आयोजन 23- 24 अगस्त को होगा। झारखंड में महिला पुलिस की संख्या भी पुरूष पुलिसकर्मियों के मुकाबले सिर्फ 5 फीसदी है. महिला पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहन देने और उनका आत्म बल बढ़ाने के लिए रांची में दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इसके समापन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शिरकत करेंगे।

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story