झारखंड का एग्जिट पोल: भाजपा की कई सीटों पर 50-50 का मुकाबला, केंद्रीय मंत्री की सीट भी फंसी, जानिये कौन कहां पर भारी

EXIT POLL : झारखंड में इस बार लोकसभा चुनाव के परिणाम चौकाने वाले होंगे। NDA को बढ़त तो मिलेगी, लेकिन कल्पना सोरेन के नेतृत्व में झामुमो का भी प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अर्जुन मुंडा की भी सीट फंसी हुई है। जबकि कई मौजूदा सांसद पर भी खतरे की तलवार लटकी है। निशिकांत दुबे की भी मुश्किलें बढ़ेगी, वहीं दलबदल कर आये प्रत्याशियों की भी चुनौतियां एग्जिट पोल में साफ दिख रही है।

एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए गठबंधन के हिस्से 8 से 10 सीट आ सकती है। यूपीए के हिस्से 3 से 4 सीट जा सकती है। अगर इसे पार्टी के आधार पर समझने की कोशिश करें तो भाजपा- 09 - आजसू - 01, कांग्रेस-01, जेएमएम- 03 सीट पर कब्जा कर सकती है।

दुमका, गोड्‌डा और राजमहल को देखें तो राजमहल जेएमएम के हिस्से आ सकता है। इसके पीछे का तर्क यह है कि इस इलाके में जेएमएम की चुनाव चिन्ह की पहचान है। दुमका में 50-50 की स्थिति है। गोड‌्डा के बारे उनका मानना है कि यहां निशिकांत की राह आसान नहीं है। राजमहल में जेएमएम के बागी लोबिन हेंब्रम विजय हांसदा के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। जेएमएम के कट्कर समर्थक और पारंपरिक वोटर्स लोबिन की तरफ मुड़ सकते हैं।

लोहरदगा में चमरा लिंडा कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत के लिए परेशानी खड़ी कर रहे हैं। चुनाव के परिणाम में इनकी भूमिका बेहद है।भाजपा ने हजारीबाग, लोहरदगा, चतरा, सिंहभूम, धनबाद, और दुमका में उम्मीदवार बदला। इन छह सीटों पर भाजपा ने बड़ा दांव खेला। सिंहभूम सीट पर पिछली बार की कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा ने पाला बदला जबकि दुमका में सोरेन परिवार में टूट की वजह बनी सीता सोरेन।

क्या कहते हैं झारखंड के एग्जिट पोल

5 एजेंसियों के एग्जिट पोल में झारखंड में NDA को ज्यादा नुकसान होता दिखाई नहीं दे रहा है। हालांकि, इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 3 सीटों का नुकसान हो सकता है।

वहीं, टाइम्स नाउ सर्वे के मुताबिक, NDA को 13, इंडिया गठबंधन को एक और अन्य को शून्य सीटें मिल रही है। न्यूज 24 टुडेज चाणक्या के मुताबिक, NDA को 12, इंडिया गठबंधन को 2 और अन्य को शून्य मिल रही है। इसके साथ, ही एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार, NDA को 11-13, इंडिया गठबंधन को 1-3 और अन्य को शून्य सीटें मिल रही है।

वहीं, इन पांचों एग्जिट पोल में 2019 लोकसभा के अनुसार ही सीटें मिलती दिख रही है। सिर्फ इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक इंडिया गठबंधन को झारखंड में एक सीट का फायदा होता दिख रहा है।

इंडिया टीवी CNX के एक्जिट पोल के मुताबिक, BJP को 10-12, JMM को 1-3, कांग्रेस को शून्य, AJSU को 1 और अन्य को शून्य सीटें मिल रही हैं। इस एग्जिट पोल के अनुसार NDA को एक भी सीट का नुकसान नहीं हो रहा है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story