Bihar Police Recruitment :बिहार पुलिस में निकली 68 हजार से ज्‍यादा पदों पर भर्ती, जाने क्या होगी आयु सीमा और क्या होगी शैक्षणिक योग्यता.....

पटना: बिहार पुलिस में अब तक की सबसे बड़ी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने वाली है। पहली बार एक साथ 21 हजार 391 सिपाहियों की बहाली होगी। इनमें सात हजार 903 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में महिला पुलिस की बहाली भी रिकॉर्ड होगी।

पुलिस मुख्यालय ने सिपाही बहाली के पदों के रोस्टर क्लियर होने के बाद केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) को अधियाचना भेज दी है। यह बिहार पुलिस में 68 हजार 360 पदों पर होने वाली सीधी बहाली का पहला हिस्सा है।

पहली बार एक विज्ञापन से 21 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की बहाली की जाएगी।सिपाही बहाली के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट तय की गई है। सामान्य वर्ग के लिए 18 से 25 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 18 से 27 वर्ष जबकि एससी-एसटी के लिए 18 से 30 वर्ष उम्र सीमा होगी। परीक्षा लिखित और शारीरिक दो चरणों में होगी। महिलाओं के अलावा रोस्टर में ट्रांसजेंडर के लिए 56 पद आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा खिलाड़ियों को भी एक प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। ऐसे में करीब 200 पद खिलाड़ियों के लिए रिजर्व होंगे। होमगार्ड के जवानों को भी आरक्षण का लाभ मिलेगा।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story