Joba Manjhi Biography In hindi: जोबा मांझी की जीवनी, चार बार रही है मंत्री

Joba Manjhi Biography In hindi: जोबा मांझी झामुमो की महिला नेत्री का बड़ा चेहरा है। वो अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी और हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में मंत्री रह चुकी है। झारखंड के मनोहरपुर विधानसभा से चुनाव जीतती रही जोबा मांझी पहली बार 2000 से 2003 तक बाबूलाल मरांडी के कार्यकाल में मंत्री रही। उसके बाद वो फिर 2003 में मंत्री बनी, वो 2003 से 2005 तक अर्जुन मुंडा मंत्रिमंडल में समाज कल्याण एवं महिला बाल विकास मंत्री रही। तब वो यूनाईटेड गोवांस डेमोक्रेटिक पार्टी से चुनी गयी थी।

जोबा मांझी मनोहरपुर विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचीं हैं। इससे पहले वे चार बार झारखंड जबकि एक बार अविभाजित बिहार में मनोहरपुर से विधायक चुनी गई हैं। पति देवेंद्र मांझी की हत्या के बाद जोबा उनकी विरासत संभाल रही हैं। जोबा के पति देवेंद्र मांझी झारखंड के बड़े आदिवासी नेताओं में से एक थे। देवेंद्र मांझी भी दो बार विधायक रहे थे। वे 1980 में चक्रधरपुर और 1985 में मनोहरपुर से विधायक रहे थे। 14 अक्तूबर 1994 को उनकी हत्या हो गयी, जिसके बाद से उनके राजनीतिक विरासत को जोबा मांझी संभाल रही हैं।1994 में पति की हत्या के बाद 1995 के विधानसभा चुनाव में जोबा माझी चुनाव लड़ी और विधायक चुनी गयी थी।

जोबा मांझी देवेंद्र माझी की पत्नी है, जो सिंहभूम के जंगल आंदोलन के अगुआ नेता थे। सिंहभूम लोकसभा सीट इससे पहले कांग्रेस के पास थी, जिससे गीता कोड़ा चुनाव जीतकर सांसद बनी थी। लेकिन इस बार गीता कोड़ा ने पाला बदल लिया है। गीता कोड़ा भाजपा में शामिल हो गयी है और बतौर NDA प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। JMM ने उनकी जगह पर जोबा मांझी को प्रत्याशी बनाया है।

जोबा मांझी का जन्म 24 मई 1960 को चंक्रधरपुर पश्चिमी सिंहभूम में हुआ है। उन्होंने पहली बार चुनाव यूनाईटेड गोअंस डेमोक्रेटिक पार्टी से चुनाव लड़ा, बाद में वो झामुमो में शामिल हो गयी। 10वीं तक की पढ़ाई करने वाली जोबा मांझी के पास 1.19 करोड़ की संपत्ति है। पांच बार मनोहरपुर विधानसभा सीट से विधायक बन चुकी हैं जोबा मांझी, चौथी बार कैबिनेट मंत्री बनी है। 14 अक्टूबर 1994 पति देवेंद्र मांझी की हत्या हुई थी। उनके पति चक्रधरपुर और मनोहरपुर से विधायक थे।

जोबा मांझी चार बार मंत्री बनी
जोबा मांझी चार बार मंत्री रह चुकी हैं। पहली बार जोबा 1998 में अविभाजित बिहार में राबड़ी देवी की सरकार में आवास राज्य मंत्री बनी थीं। इसके बाद उन्हें 2000 में अलग झारखंड राज्य बनने के बाद बाबूलाल मरांडी की सरकार में समाज कल्याण व महिला बाल विकास तथा पर्यटन मंत्री बनाया गया। 2005 में भी जोबा मांझी परिवार व समाज कल्याण व महिला बाल विकास मंत्री बनी। 2009 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। फिर 2014 में उन्होंने अपनी पार्टी यूजीडीपी का झामुमो में विलय कर दिया और झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर चुनाव जीतीं। फिर 2019 में झामुमो ने उन्हें एकबार फिर मनोहरपुर से उम्मीदवार बनाया जिसमें उन्होंने जीत हासिल की।

जोबा मांझी कब-कब रही विधायक
1995 में मनोहरपुर से झामुमो (डी) पार्टी से
2000 में मनोहरपुर से यूजीडीपी पार्टी से
2005 में मनोहरपुर से यूजीडीपी पार्टी से
2009 में मनोहरपुर से चुनाव हार गयीं
2014 में मनोहरपुर से झामुमो से
2019 में मनोहरपुर से झामुमो से

जोबा मांझी के हैं चार बेटे
मंत्री जोबा मांझी के चार बेटे हैं। बड़ा बेटा जगत मांझी इस बार चुनाव में सक्रिय रहे। जबकि द्वितीय पुत्र उदय मांझी छात्र नेता हैं। तृतीय बेटा धनु मांझी मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं चौथा बेटा अर्जुन मांझी कॉलेज स्टूडेंट है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story