JPSC Result: संयुक्त सहायक अभियंता नियुक्ति परीक्षा का परिणाम जारी, 609 अभ्यर्थी हुए सफल, कौन है टॉपर देखें

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग ने संयुक्त सहायक अभियंता नियुक्ति परीक्षा का परिणाम सोमवार को देर रात जारी कर दिया। यह परिणाम इंटरव्यू के आधार पर किया गया है। इसमें कुल 609 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं। इनमें 514 अभ्यर्थियों का चयन सिविल इंजीनियरिंग तथा 95 का चयन मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए हुआ है। सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति निर्माण विभाग तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में होगी। आयोग द्वारा जारी परिणाम में कहा गया है कि यह झारखंड उच्च न्यायालय के वाद संख्या PL 292/2022 में पारित न्यायादेश से प्रभावित होगा।

सिविल इंजीनियरिंग में कुल 542 पदों पर नियुक्ति होनी थी लेकिन परीक्षा में 514 अभ्यर्थी सफल हुए। सिविल इंजीनियरिंग में 28 पद रिक्त रह गया।

अमिश कुमार व अमरेंद्र सिंह ने किया टॉप

सिविल इंजीनियरिंग में अमिश कुमार तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग में अमरेंद्र सिंह पहले स्थान पर रहे।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story