JSSC ने लिपिक भर्ती के अभ्यर्थियों को दिया एक और मौका, इन दस्तावेजों के साथ आयोग कार्यालय में बुलाया

रांची। इंटरमीडिएट संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2017 के चयनित लिपिक परीक्षा के अभ्यर्थियों से जुड़ी बड़ी खबर है। जेएसएससी ने सर्टिफिकेट वैरिफिकेशन के दौरान अनुपस्थित रहे 9 अभ्यर्थियों को फिर से मौका दिया है। आयोग ने 3 जून से 19 जून के बीच चयनित अभ्यर्थियों का सर्टिफिकेट वैरिफिकेशन कराया था, जिसमें 9 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे।

आयोग ने नोटिस जारी कर उन 9 अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया है। अनुपस्थित रहे अभ्यर्थी 4 जनवरी को सुबह 11 बजे प्रमाण पत्र की मूल और स्व अभिप्रमाणित कॉपी के साथ उपस्थित हो सकते हैं। आयोग की तरफ से अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वो अपने सभी शैक्षणिक सर्टिफिकेट, आरक्षण के संबंध में दस्तावेज, निशक्तता प्रमाण पत्र, स्थानीय प्रमाण पत्र, दो फोटो, पूर्व नियोक्ता का एनओसी और जेएसएससी का प्रवेश पत्र लेकर पहुंचे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close