अभी-अभी- NITIN GADKARI : कार्यक्रम के दौरान अचानक केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की बिगड़ी तबीयत…..स्वास्थ्य टीम कर रही है इलाज..

सिलिगुड़ी। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। खबर है कि शुगर लेवल डाउन होने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी है। इधर, केंद्रीय मंत्री की तबीयत की खबर पर अफरा तफरी मच गयी। आनन-फानन में मेडिकल टीम को को बुलाया गया। फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर बतायी जा रही है। गडकरी सिलीगुड़ी के दागापुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। सूचना मिलने पर स्थानीय अस्पताल के डॉक्टर वहां पहुंचे और उनका इलाज किया। रिपोर्टों की मानें तो गडकरी का रक्तचाप का स्तर कम होने की वजह से उनकी तबियत बिगड़ी।

इधर, सीएम ममता बनर्जी ने अधिकारियों को पूरी स्थिति संभालने को कहा। जिसके बाद नितिन गडकरी को कार्यक्रम स्थल से बाहर कर ले जाया गया। सूत्रों के मुताबिक अब वह राजू बिष्ट के आवास बरसाना जाएंगे और आराम करेंगे। केंद्रीय मंत्री के इलाज की व्यवस्था उनके माटीगाड़ा स्थित आवास पर की जाएगी. उनके साथ डॉक्टर भी हैं।

जानकारी के मुताबिक नितिन गडकरी सिलीगुड़ी के शिव मंदिर से सेवक की छावनी तक सड़क का शिलान्यास करने पहुंचे थे। ये कार्यक्रम दार्जिलिंग जंक्शन के पास दागापुर मैदान में आयोजित किया गया था। केंद्रीय मंत्री मंच पर बीमार महसूस कर रहे थे इसलिए कार्यक्रम को तुरंत रोक दिया गया। सिलीगुड़ी में समारोह के बाद नितिन गडकरी को डालखोला जाना था।

Related Articles