कल्पना का कमाल: लोकसभा चुनाव में करिश्माई प्रदर्शन कर बढ़ाया पार्टी में खुद का कद, अब मुख्यमंत्री बनने की अटकलें, इसी महीने तय हो जायेगा….

रांची। गांडेय की जनता ने विधायक चुना है या फिर मुख्यमंत्री ? कल्पना सोरेन की गांडेय उपचुनाव में जीत के साथ ही मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें भी तेज हो गयी है। चर्चा पूरजोर है कि इसी महीने मुख्यमंत्री का चेहरा बदल जायेगा। चंपई सोरेन को हटाकर कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया जायेगा। जानकारी ये भी आ रही है कि पार्टी में इसकी पटकथा लिखी जा चुकी है, बस सही समय का इंतजार चल रहा है।

खुद कल्पना सोरेन ने भी इस सवाल के जवाब में ना तो मुख्यमंत्री बनने की बात को स्वीकार किया है और ना ही इंकार। जाहिर पार्टी के अंदर इसे लेकर सस्पेंस अभी बना हुआ है। कल्पना सोरेन ने बागडोर संभालते ही लोकसभा चुनाव में ना सिर्फ पार्टी की सीट बढ़ायी, बल्कि खुद गांडेय उपचुनाव को भी जीता। जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन का नाम आने के बाद से ही कल्पना के सीएम बनाए जाने की चर्चा तेज थी।

कहा तो ये भी गया था कि कल्पना के लिए सरफराज अहमद ने गांडेय सीट से इस्तीफा दिया, ताकि कल्पना जीत सकें और मुख्यमंत्री बनें, लेकिन परिवार और पार्टी के बीच विरोध को देखते हुए हेमंत से सत्ता चंपई सोरेन को सौंप दी।अब कल्पना की जीत के बाद एक बार फिर उनके कमान संभालने की अटकलें बढ़ेंगी। हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद कल्पना सोरेन ने महागठबंधन के चुनावी अभियान की जिम्मेदारी खुद अपने कंधों पर उठाया।

3 मार्च से 1 जून तक महागठबंधन के सभी लोकसभा उम्मीदवारों के पक्ष में 50 बड़ी जनसभाओं में शामिल हुईं. गांडेय विधान सभा क्षेत्र में 300 छोटी-बड़ी चुनावी सभाएं कीं. दिल्ली और मुंबई की महागठबंधन की महारैली में भी शामिल हुईं. रांची की उलगुलान रैली को भी कल्पना सोरेन ने संबोधित किया. कल्पना सोरेन आदिवासी और महिलाओं की गोलबंदी में प्रभावकारी साबित हुईं.कल्पना सोरेन की देर रात की सभाओं में महिलाओं की बड़ी भीड़ देखी गई।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story