झारखंड में चुनाव को लेकर कल्पना सोरेन ने कह दी बड़ी बात, हेमन्त सोरेन को जरूर जेल में बंद कर दिया, लेकिन....

रांची। झारखंड में आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने ट्वीट किया है। उन्होंने पहले मतदान, फिर जलपान का संदेश देते हुए कहा है कि झारखण्ड में 14 लोकसभा सीटों के लिए चार चरणों में होने वाले चुनावों का आज पहला चरण है। आज झारखण्ड के सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू लोकसभा क्षेत्र की जनता झारखण्ड की अस्मिता और अपने हक-अधिकार की रक्षा के लिए अपने जनप्रतिनिधि का चुनाव करेगी।

कल्पना सोरेन ने कहा कि देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अपने मतों का उपयोग करेगी। आज यह पहली बार होगा जब झारखण्ड में इस महापर्व के अवसर पर झारखण्ड वासी हेमन्त जी के बगैर चुनाव में अपनी भूमिका निभायेंगे। हेमन्त सोरेन को जरूर अन्यायपूर्ण ढंग से जेल में बंद कर दिया गया है, मगर उनकी सोच, उनका संघर्ष और उनकी शुभकामनाएं समस्त राज्य वासियों के साथ हैं।

आज के इस महत्वपूर्ण दिन पर आप सभी से अपील है कि भारी से भारी संख्या में अपने बूथ केंद्रों में पहुंचकर अपने हक-अधिकार की आवाज को दिल्ली पहुंचाने के लिए अपने मतों का उपयोग अवश्य करें। आप सभी को इस अवसर पर हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। ध्यान रहे, पहले मतदान, फिर जलपान। जय झारखण्ड! INDIA जीतेगा! ~ कल्पना मुर्मू सोरेन

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story