जानिये कितने अमीर है पवन सिंह: 10वीं पास पवन सिंह के पास मुंबई में है चार फ्लैट, एक से बढ़कर एक है लग्जरी कार, जानिये कितना है कैश
Pawan Singh Net Worth: सिने स्टार पवन सिंह कराकाट से चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा का टिकट ठुकराकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पवन सिंह के पास करोड़ों की संपत्ति (Pawan Singh Net Worth) है। अचल-चल संपत्ति की बात करें तो उनके पास 16 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। हालांकि चल संपत्ति की बात करें तो पवन सिंह के पास 5 करोड़ 4 लाख 93 हजार 819 रुपये है, जबकि सिंगर के पास अचल संपत्ति 10 करोड़ 31 लाख 38 हजार 840 रुपये है। भोजपुरी स्टार के पास सिर्फ 60 हजार रुपये कैश है। इनकी कुल संपत्ति (Pawan Singh Net Worth) की बात करें तो 2 करोड़ 60 लाख 10 हजार 237 रुपये है।
वहीं सोने और चांदी की ज्वैलरी 31 लाख 4 हजार रुपये है। वहीं 66 लाख 39 हजार 428 रुपये का इंश्योरेंस कराया है. इनपर 1 करोड़ रुपये का कुल कर्ज भी है। मशहूर गायक पवन सिंह लग्जरी कारों के शौकीन हैं। इसके पास कई फेमस ब्रांड की गाड़ियां हैं। इनके पास 20 लाख रुपये की एक Toyota Fortuner, करीब 25 लाख की एक Toyota Innova Hycross और करीब 95 लाख की एक रेंज रोवर कार भी है।
इसके अलावा, पवन सिंह के पास एक स्कूटी भी है, जिसकी कीमत 60 हजार रुपये है। पवन सिंह के पास कुल एक करोड़ 39 लाख 75 हजार की कीमत की गाड़ियां हैं। भोजपुरी जगत में अपनी आवाज का जादू चलाने वाले पवन सिंह ने पढ़ाई ज्यादा नहीं की है. चुनावी हलफनामे के मुताबिक पवन सिंह ने हाई स्कूल तक ही पढ़ाई पूरी की है।
इन्होंने बिहार संस्कृति शिक्षा बोर्ड से साल 2004 में 10वीं की परीक्षा पास की है। पवन सिंह के नाम पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में एक फ्लैट है। इसके अलावा इनके पास मुंबई में 4 फ्लैट हैं। पवन सिंह के पास इन घरों की कुल कीमत करीब 6.5 करोड़ रुपये है।