इस Valentine’s Day जानिए अहमदाबाद, जोधपुर के कुछ ऐसे मंदिरों के बारे में जो हैं प्रेमी जोड़ों के लिए ही मशहूर

प्रेमी जोड़ों के लिए सबसे महत्वपूर्ण सप्ताह चल रहा है – वैलेंटाइन वीक। चॉकलेट डे, प्रॉमिस डे, टेडी डे, रोज डे और न जाने कितने दिन इस पूरे सप्ताह में प्रेमी जोड़े एक दूसरे के साथ मनाते हैं।सबसे आखिर में यानी 14 फरवरी को मनाया जाता है वैलेंटाइन डे, जिसे हर प्रेमी जोड़ा अपने-अपने अंदाज में स्पेशल अंदाज में मनाने की कोशिश करता है।

कोई अपनी प्रेमिका को सरप्राइज देकर, तो साथ में कहीं बाहर घूमने जाकर इस दिन को खास बनाता है। कुछ जोड़े इस दिन मंदिर में जाकर अपने रिश्ते को मजबूती और आपसी प्यार के लिए भगवान का आर्शिवाद मांगते हैं। लेकिन कैसा रहे अगर वैलेंटाइन स्पेशल मंदिर में जाकर इस दिन भगवान का आर्शिवाद लिया जाए!अहमदाबाद

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चलिए आपको देशभर के कुछ ऐसे बड़े अनोखे मंदिरों के बारे में बताते हैं, जहां भगवान से आर्शिवाद लेने के लिए प्रेमी जोड़ों की लंबी लाइन लगी रहती है –

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

1. इश्किया गणेश का मंदिर, जोधपुर

जैसा कि नाम से ही आपको पता चल रहा होगा, इस मंदिर में प्रेमी जोड़ों का आना-जाना ही सबसे ज्यादा होता होगा। राजस्थान के जोधपुर में मौजूद यह मंदिर लगभग 100 साल से भी अधिक पुराना माना जाता है। कहा जाता है कि यहां लोग शादी-विवाह, मांगलिक कार्यों के लिए मन्नतें मांगने और उनके सफलतापूर्वक पूरा होने का आर्शिवाद मांगने आते हैं। कहा जाता है कि इस मंदिर में भगवान के दर्शन करने से कुंवारे युवक-युवतियों का विवाह जल्दी तय हो जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यहीं वजह है कि यहां वैलेंटाइन डे पर बड़ी संख्या में प्रेमी जोड़ें दर्शन करने जरूर आते हैं। कहा जाता है कि इस मंदिर की स्थापना तो भगवान गणेश के किसी आम मंदिर की तरह ही हुई थी, लेकिन यहां लोगों का आना-जाना कम होने की वजह से प्रेमी जोड़े अक्सर यहां छिपकर मिलने आया करते थे। इस वजह से ही धीरे-धीरे इस मंदिर का नाम इश्किया गणेश मंदिर के तौर पर लोकप्रिय हो गया। मंदिर में वैलेंटाइन डे के अलावा हर बुधवार को प्रेमियों का मेला लगता है।

2. लगनिया हनुमान मंदिर, अहमदाबाद

हनुमान जी और प्रेमी जोड़ों का रिश्ता सुनकर ही थोड़ा अजीब लग रहा है न…। अहमदाबाद के मेघाणी नगर में मौजूद है हनुमान जी का एक प्राचीन मंदिर, जिसे लगनिया हनुमान जी के मंदिर के तौर पर जाना जाता है। माना जाता है कि जिस प्रेमी जोड़े ने इस मंदिर में शादी की हो, उनका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। लगनिया हनुमान मंदिर में शादी के लिए सिर्फ अहमदाबाद से ही नहीं बल्कि मुंबई, उदयपुर, सिरोही और विदेशों से भी प्रेमी जोड़े यहां आते हैं। कहा जाता है कि इस मंदिर हिंदू-मुस्लिम किसी भी धर्म के जोड़े विवाह कर सकते हैं।अहमदाबाद

मंदिर में विवाह को लेकर धर्म या जाति को लेकर कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। इतना ही नहीं विवाह के लिए इस मंदिर के दरवाजे रात-दिन हर समय खुले रहते हैं। कहा जाता है कि 2001 में गुजरात में आए तेज भूकंप के बाद से इस मंदिर में कोर्ट की अनुमति से शादियों का होना शुरू हुआ। कोर्ट मैरिज की तरह ही इस मंदिर में भी शादी से पहले पहचान पत्र, लिविंग सर्टिफिकेट, आयु प्रमाण पत्र आदि जमा कर फॉर्म भरना और रजिस्टर बुक में हस्ताक्षर करना पड़ता है। विदेशों से आने वाले जोड़ों को एनआरआई फॉर्म भरना पड़ता है।

3. शंगचूल महादेव मंदिर, कुल्लू

वैलेंटाइन डे नजदीक है और उसके ठीक बाद महाशिवरात्रि भी है। तो प्रेमी जोड़े से जुड़ा हुआ भगवान शिव के एक ऐसे मंदिर के बारे में जानना तो बनता है। यह मंदिर मौजूद है हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के शांघड़ गांव में। महादेव के इस मंदिर को शंगचूल महादेव का मंदिर कहा जाता है। इस विशेष मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहां प्रेमी जोड़ों की मदद खुद महादेव करते हैं। कुल्लू के सैंज घाटी में मौजूद इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यह मंदिर घर से अपनी मर्जी से भागकर आने वाले हर प्रेमी जोड़े को आश्रय देती है।

इस मंदिर में आश्रय लेने के बाद पुलिस भी प्रेमी जोड़े को हाथ नहीं लगाती है। इस मंदिर में आने वाले प्रेमी जोड़ों के मामले में पुलिस कोई दखलंदाजी नहीं करती है। मंदिर में प्रेमी जोड़ों को आश्रय देने और उनके शादी की पूरी व्यवस्था होती है। हां, इस मंदिर के कुछ नियम भी हैं, जिसका पालन करना अनिवार्य है। इस मंदिर में न तो कोई लड़ाई-झगड़ा कर सकता है और न ही ऊंची आवाज में बात कर सकता है। इस पूरे इलाके में घोड़ों के प्रवेश पर प्रतिबंध है।अहमदाबाद

Religious Places in Delhi: दिल्ली के धार्मिक स्थल, आस्था और संस्कृति का संगम

Related Articles

close