Kuldeep Yadav न्यूजीलैंड के खिलाफ हो सकते है बाहर, वॉशिंगटन सुंदर को टीम मैनेजमेंट कर रही है तैयार

(Kuldeep Yadav)

Kuldeep Yadav न्यूजीलैंड के खिलाफ हो सकते है बाहर, वॉशिंगटन सुंदर को टीम मैनेजमेंट कर रही है तैयार

Kuldeep Yadav

नई दिल्ली. क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट की बात करें तो अक्सर कप्तान विनिंग कांबिनेशन को नहीं छेड़ते खास तौर पर तब जब पर टीम एक ही मैदान, पिच और परिस्थिति में खेल रहे हो. पर ये बात टीम इंडिया पर लागू नहीं होती.आज के दौर की टीम इंडिया विनिंग कांबिनेशन को बदल भी सकती है और आपको चौंका भी सकती है.(Kuldeep Yadav)

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम ने आराम करना पसंद किया पर जो प्रैक्टिस सेशन एक दिन पहले हुआ उसका विशलेषण करें तो एक बात साफ हो जाएगी कि 2 मार्च को कुछ चौंकाने वाले फैसले हो सकते है जिनमें एक फैसला लगभग तय माना जा रहा है. आईसीसी एकेडमी में हुई उस प्रैक्टिस सेशन में एक खिलाड़ी पर हेड कोच , बल्लेबाजी कोच खासा काम कर रहे थे और नेट प्लानर भी कुछ इसी तरफ इशारा कर रहा था.Champions Trophy: Afghanistan बाहर… सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड को धूल चटाकर ग्रुप भी किया टॉप

कुलदीप (Kuldeep Yadav)  की जगह वॉशिगटन सुंदर !

प्रैक्टिस सेशन की तस्वीरें और सूत्रों की माने तो टीम मैनेजमेंट कुलदीप यादव की जगह व़शिंगटन सुंदर को खिलाने पर गंभीरता से विचार कर रही है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट लेने वाले को टीम मैनेजमेंट ड्रॉप करने का सोच भी सकती है . दरअसल न्यूजीलैंड के पास डेवॉन कॉनवे , रचिन रवींद्र, टॉम लैथम, मिचेल सैंटनर जैसे बांए हाथ के बल्लेबाज है जिनके लिए कुलदीप को खेलना काफी आसान होगा और ये तीनों शानदार फुटवर्क के साथ स्वीप शॉट का बेहतरीन इस्तेमाल करते है जिसकी वजह से कुलदीप को बाहर बिठाया जा सकता है . पर फिर सवाल उठता है कि अक्षर और जडेजा भी तो बाएं हाथ के स्पिनर है . सूत्रों की माने तो दोनों की बल्लेबाजी टीम को गहराई देती है इसलिए इनको बाहर बिठाना मुश्किल है .(Kuldeep Yadav)

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Kuldeep Yadav

वॉशिंगटन को खिलाए जाने की वजह

वॉशिंगटन सुंदर ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते है जो बाएं हाथ के बल्लेबाजों को पसंद नहीं आते . सुंदर की खासियत ये है कि वो नई गेंद के साथ भी गेंदबाजी कर सकते है और बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ उनका शानदार रिकॉर्ड है . न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी सुंदर की गेंदबाजी ने किवी बल्लेबाजों को बहुत परेशान किया था जो न्यूजीलैंड के के जेहन में भी होगा. वॉशिंगटन सुंदर के पक्ष में एक और बात जा सकती है और वो है उनकी बल्लेबाजी . सुंदर को अगर प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है तो टीम में 9 नंबर तक ऐसे बल्लेबाज होंगे जो किसी भी प्लेइंग इलेवन में बतौर बल्लेबाज भी खेल सकते है. अब ये देखना बहुत दिलचस्प होगा कि चार आराउंडर के साथ भारतीय टीम न्यूजीलैंड के सामने कैसी चुनौती रखती है .(Kuldeep Yadav)“टॉयलेट में मोबाइल यूज करने के खतरनाक परिणाम, जानें और बचें”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Kuldeep Yadav

Related Articles

close