स्वास्थ्यकर्मी के घर लाखों की चोरी: जेवरात और कैश समेत मंहगे समान ले उड़े…पुलिस जांच में जुटी

झारखंड: गिरिडीह के पंचवा थाना इलाके के बोडो लखारी मोहल्ला में चोरों ने सदर अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी वीरद्र कुमार के बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब 5 लाख से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पंचवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।

चोरी की घटना मंगलवार की देर रात का बताया जा रहा है. स्वास्थ कर्मी बीरेंद्र की पत्नी ज्योति भारती बुधवार की सुबह घर आई तो देखा की गेट का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान चोरी हो चुका था। एक कमरे की अलमारी में दो लाख के जेवर और नगद रुपए भी गायब थे, और सारा सामान बिखरा पड़ा था। जबकि दूसरे कमरे से एलईडी टीवी के साथ कई और इलेक्ट्रिक उपकरण भी गायब मिले। इतना ही नहीं अपराधियों ने दूसरे कमरे से कई महंगे कपड़े तक को चुरा लिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना मिलने के बाद पचम्बा थाना पुलिस और गृहस्वामी बीरेंद्र सिंह भी घर पहुंचे। जानकारी के अनुसार स्वास्थ कर्मी सह गृह स्वामी बीरेंद्र सिंह रात की ड्यूटी के लिए चैताडीह मातृत्व शिशु स्वास्थ केंद्र गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी ज्योति भारती भी सोने के लिए एक रिश्तेदार के घर चली गई थी। संभवत, इसी का फायदा उठाकर अपराधियो ने घटना को अंजाम दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close