झारखंड: जोरदार ब्लास्ट में पांंच लोग घायल, स्टील प्लांट में हुआ बड़ा हादसा…
Jharkhand: Five people injured in a massive blast, major accident in a steel plant...

हजारीबाग। एक बड़ी घटना हुई है। चरही थाना क्षेत्र के 15 माइल स्थित चिंतपूर्णी स्टील प्लांट के ब्लोअर में जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस घटना में 5 मजदूर घायल हो गये। घटना स्पंज डिवीजन में डीएससी के पास मार्च को अहले सुबह 3:30 बजे हुई. काम करने के दौरान अचानक 4 नंबर गर्म भट्ठी फट गयी। इससे 5 मजदूर घायल हो गये।
ये कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले चिंतपूर्णी स्पंज आयरन प्राइवेट लिमिटेड में 2 अक्टूबर 2024 की शाम को विस्फोट हो गया था। इसमें 2 कर्मचारी घायल हो गये थे। वहीं आज हुई दुर्घटना की जानकारी मिलते ही प्रबंधन ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को इलाज के लिए रांची भेज दिया। सभी घायलों का सैम्फोर्ड हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
इस घटना में जो घायल हुए है, उसमें बिहार के रहने वाले क्रेन ऑपरेटर बीरेंद्र यादव, मो चांद, हरहद निवासी अरुण कुमार, फूलचंद कुमार, दासोखाप जमुआ निवासी नंदलाल कुमार शामिल हैं। झुलसे हुए सभी 5 श्रमिक खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की।