यूपी में निकली 11 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, जानें आवेदन प्रोसेस समेत जरूरी डिटेल्स

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर आया है. राष्ट्रीय ग्रामीण मनोरंजन मिशन सोसाइटी (UP NRRMS) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है.इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 11,335 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट urrms.com पर जाकर 20 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 29 जनवरी 2025 से शुरू हो चुकी है.
ये है रिक्ति विवरण
यूपी एनआरआरएमएस भर्ती 2025 के तहत अलग-अलग पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इनमें जिला परियोजना अधिकारी, तकनीकी सहायक, संचार अधिकारी, मल्टी टास्किंग ऑफिशियल, समन्वयक, लेखा अधिकारी, ब्लॉक डेटा मैनेजर, ब्लॉक फील्ड समन्वयक, कंप्यूटर सहायक आदि शामिल हैं.
योग्यता
इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास से लेकर मास्टर डिग्री तक रखी गई है. साथ ही, कुछ पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में अनुभव और कंप्यूटर ज्ञान भी आवश्यक है. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.
ऐसे होगा चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा – यह परीक्षा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार होगी.
- कंप्यूटर टेस्ट – कुछ पदों के लिए कंप्यूटर प्रवीणता का परीक्षण होगा.
- दस्तावेज़ सत्यापन – आवेदन के समय अपलोड किए गए दस्तावेजों की जांच की जाएगी.
- मेडिकल जांच – अंतिम चरण में उम्मीदवार की स्वास्थ्य जांच होगी.
किस तरह कर सकते हैं आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट urrms.com पर जाएं.
- इसके बाद उम्मीदवार “Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें.
- फिर कैंडिडेट नया पंजीकरण करें और लॉगिन करें.
- अब आवेदन पत्र में आवश्यक जानकारी भरें.
- इसके बाद आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें.
- इसके बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र को सबमिट कर दें.
- फिर उम्मीदवार आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें.
- अंत में उम्मीदवार इस फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें.
ये हैं जरूरी डेट्स
- ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 29 जनवरी 2025
- आवेदन की अंतिम डेट: 20 फरवरी 2025
- परीक्षा डेट: जल्द घोषित की जाएगी
Top 10 News : पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें…
- Famous Hotels: ये हैं दुनिया के 8 सबसे पॉपुलर होटल, आप भी जाएं
- Train Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, इतने दिनों तक कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
- सीएम नीतीश कुमार ने कृषि पदाधिकारियों के बीच बांटा नियुक्ति पत्र
- “दिल्ली की जनता ने BJP को सत्ता सौंपकर 27 साल बाद नए युग की शुरूआत की है”
- हार के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया आई सामने,कहा- हमें जनता का फैसला स्वीकार है…
- CM आतिशी ने चुनाव जीतकर आप की बचाई लाज!, कालका से दूसरी बार बनी MLA
- जंगपुरा सीट की जंग हारी आम आदमी पार्टी,मनीष सिसोदिया 600 वोटों से हारे
- Breaking : अरविंद केजरीवाल चुनाव हारे, बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली विधानसभा सीट पर दी पटखनी
- जीत के जश्न में डूबी भाजपा, दिल्ली चुनाव में रच दिया इतिहास, 27 साल बाद बनेगी सरकार
- ब्रेकिंग: बिहार के बाद अब छत्तीसगढ़ में जहरीली शराब से 7 की मौत, 20 की हालत नाजुक









