“जैसे हम मर रहें हैं वैसे ही शाहरुख़ भी तड़प-तड़प कर मरना चाहिए”….अंकिता का ये आखिरी बोल रूला देगा आपको….VIRAL हो रहे इस वीडियो के देखिये…

रांची: दुमका की बेटी अंकिता के साथ जो कुछ हुआ, उसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। रांची से लेकर दुमका तक एक्शन में प्रशासन से लेकर सरकार तक दिख रही है। इसी बीच अंकिता का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। रांची रिम्स में इलाज के दौरान अंकिता ने दर्द से कराहते हुए अंकिता ने बोला वो दिल दहला देने वाला है। सोशल मीडिया में उस बयान को देख आरोपी के प्रति लगातार आक्रोश बढ़ रहा है।

छात्रा ने कहा कि जिस तरह से मैं मर रही हूं, आरोपी शाहरुख को भी वैसी ही मौत मिले।’ अब अंकिता इस दुनिया में नहीं है। हालांकि, छात्रा की मौत को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। बीजेपी महिला मोर्चा, बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद और भाजयुमो के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। संगठनों ने दुमका बंद का ऐलान किया है। अंकिता की हत्या के आरोपी शाहरुख को फांसी दिलाने की मांग को लेकर शहर में प्रदर्शन हो रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यहां देखे वीडियो…

प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई चला कर अंकिता के हत्यारोपी शाहरुख को फांसी की सजा दिलाई जाए। इस बीच खुद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि दोषियों पर सख्त सजा दिलाई जाएगी। ये मामला रेयरेस्ट ऑफ रेयर है ऐसे में फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चलाया जाएगा। दोषी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

आखिरी वीडियो में अंकिता ने बतायी थी पूरी करतूत
वीडियों में अंकिता सिंह कहती हैं, “उसका नाम शाहरुख़ है। वह 10-15 दिनों से हमको तंग कर रहा था। हम स्कूल जाते थे तो आगे-पीछे करता था। मेरा नंबर किसी से ले लिया था। बोलता था कि बात नहीं करेगी तो ऐसे करेंगे, वैसे करेंगे। बात नहीं करेगी तो तुमको मारेंगे। सबको मारेंगे। वह बहुत लड़कियों से बात करता है। घुमाता है। धमकी दिया था हमको रात को 8-30 बजे. हम पापा को बताए थे. तब तक चार बजे सुबह ऐसा करके (आग लगाकर) चला गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close