शराब प्रेमी सावधान! दुकान में मिल रही है नकली शराब, छापेमारी में 2 दुकान से 256 बोतल नकली शराब जब्त, सेल्समैन गिरफ्तार

Dhanbad: रांची से उत्पाद अधीक्षक श्री सुधीर कुमार के नेतृत्व में गुरुवार की रात उत्पाद विभाग की टीम ने मेमको मोड़ आठ लेन स्थित दुकान संख्या – 006 FLX DHN से 17 और गोल बिल्डिंग स्थित शराब दुकान संख्या – 008 FLX DHN से 239 शराब की संदिग्ध बोतलें जब्त की है।

इस संबंध में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने बताया कि उत्पाद विभाग के अधिक्षक ने उन्हें सूचित किया था कि जिले की कुछ सरकारी शराब दुकानों में संदिग्ध शराब बेचने की सूचना मिली है। इसके बाद कार्यपालक दंडाधिकारी श्री रवींद्रनाथ ठाकुर एवं कार्यपालक दंडाधिकारी श्री एल.बी.के. सहदेव को छापामारी टीम में दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मेमको मोड़ आठ लेन स्थित दुकान में कार्यपालक दंडाधिकारी श्री रविन्द्र नाथ ठाकुर तथा गोल बिल्डिंग स्थित शराब दुकान में कार्यपालक दंडाधिकारी श्री एल.बी.के. सहदेव की मौजूदगी में छापेमारी की गई।

छापामारी के दौरान मेमको मोड़ आठ लेन स्थित दुकान से 17 बोतल संदिग्ध मिलावटी विदेशी शराब पायी गयी। जबकि गोल बिल्डिंग स्थित शराब दुकान से 239 बोतल संदिग्ध एवं नकली शराब बरामद हुई। दुकानों में अन्य कई अनियमितता भी पायी गयी। पूछताछ करने पर दुकान के सेल्समैन संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद दोनों दुकान के सेल्समैन को फौरन हिरासत में लेकर स्थानीय उत्पाद थाना को सौंपा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं जब्त संदिग्ध शराब की बोतलों को जिले के उत्पाद विभाग को दिया गया। विभाग उसे एफ.एस.एल. जांच के लिए भेजेगा। जांच के बाद उत्पाद अधिनियम के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close