शिवसेना नेता की LIVE हत्या : फेसबुक लाइव के दौरान नेता पर अंधाधुंध फायरिंग, हत्यारे ने खुद को भी गोलियों से उड़ाया

मुंबई। महाराष्ट्र में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है। शिवसेना उद्धव गुट के नेता अभिषेक घोसालकर की हत्या हो गई है। इस हमले के दौरान अभिषेक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें उन्हें तीन गोली लगीं। घायल शिवसेना नेता को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, यहां उन्होंने दम तोड़ दिया। अभिषेक पर हमला करने के कुछ देर बाद हमलावर ने खुद भी सुसाइड कर लिया। वारदात के वक्त अभिषेक उसी हमलावर के साथ बैठकर फेसबुक लाइव कर रहे थे. अब पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

Video...

यह वारदात मुंबई के MHB पुलिस स्टेशन इलाके में हुई है। जानकारी के मुताबिक, गोलियों का शिकार बने अभिषेक घोषालकर पूर्व नगरसेवक थे, वो शिवसेना उद्धव गुट के नेता विनोद घोसालकर के बेटे थे। मुंबई में उद्धव गुट के शिवसेना नेता और पूर्व पार्षद अभिषेक घोषालकर की गुरुवार (8 फरवरी) रात में गोली मार कर हत्या कर दी गई। अभिषेक को फेसबुक लाइव पर चर्चा के दौरान गोली मारी गई। अभिषेक पर फायरिंग के बाद आरोपी ने खुद को भी 4 गोलियां मारीं।

इससे उसकी भी मौत हो गई। आरोपी की पहचान मॉरिस के रूप में की गई है। अभिषेक घोषालकर शिवसेना (उद्धव गुट) के पूर्व विधायक विनोद घोषालकर के बेटे थे। मॉरिस ने फेसबुक लाइव के बहाने अभिषेक को अपने ऑफिस बुलाया था।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा गया कि अभिषेक फेसबुक लाइव के बाद उठकर जा रहे थे। इसी दौरान मॉरिस ने उनपर 4-5 राउंड फायरिंग की। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। अभिषेक को हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में ये फायरिंग की गई। अभिषेक को गोली मारने वाला शख्स कोई और नहीं, वो मोरिस ही था. जिसके साथ बैठकर वो फेसबुक लाइव कर रहे थे। लाइव के दौरान मोरिस उनके पास से उठकर जाता है, फिर लौटकर आते ही वो अभिषेक पर फायरिंग करता है।

सबसे बड़ा अपडेट ये है कि आरोपी मोरिस ने अभिषेक को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने उसकी लाश बरामद कर ली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना की वजह पता नहीं चल सकी है। रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है कि अभिषेक और मॉरिस के बीच कुछ मनमुटाव था। हालांकि, हाल ही में दोनों के बीच समझौता हो गया था। इसके कारण गुरुवार की रात मॉरिस के बुलाने पर घोषालकर उसके ऑफिस आए थे।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story