Live Update : जगदीप धनखड़ बने देश के 14 वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ अब देश के 14वें उपराष्ट्रपति बन चुके हैं। उन्होंने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। धनखड़ ने विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को 346 मतों के अंतर से हराया था।
धनखड़ जो राज्यसभा के अध्यक्ष भी होंगे। वह वैंकेया नायडू की जगह लेंहे। धनखड़ का जन्म राजस्थान झुंझुनू में हुआ था। राजनीति में आने से पहले एक वकील थे। उन्होंने 1990 में संसदीय मामलों के राज्य मंत्री के रूप में भी काम किया था। 2019 में उन्हें पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ उनके संबंध तल्खी भरे रहे।
ये खबर भी पढ़ें…
शपथ ग्रहण से पहले उन्होंने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।












