इस राज्य के स्‍थानीय लोग इस सरकारी पोर्टल पर ढूंढ सकते हैं नौकरी, ढाई हजार से ज्‍यादा कंपनियां करा चुकी हैं पंजीयन

रांची।निजी कंपनियों में 75 प्रतिशत नौकरियां स्थानीय युवाओं को देने को लेकर राज्य सरकार द्वारा तैयार पोर्टल पर लगभग 15 दिनों में ही 2,555 कंपनियों ने अपना निबंधन कराया है।इनमें सबसे अधिक पूर्वी सिंहभूम की कंपनियां शामिल हैं। यहां की कुल 558 कंपनियों ने अपना निबंधन पोर्टल पर कराया है, जबकि सबसे कम 16-16 निबंध खूंटी व सिमडेगा में हुआ है।

निजी कंपनियों में 40 हजार तक के वेतनवाले 75 प्रतिशत पदों स्थानीय युवाओं को रोजगार देने को लेकर राज्य सरकार ने पिछले माह 17 तारीख को पोर्टल लॉन्‍च किया है।(झारनियोजन डॉट झारखंड डॉट जीओवी डॉट इन नामक) इस पोर्टल के माध्यम से नियोक्ता अपने व्यवसाय एवं उससे संबंधित मानव बल के बारे में जानकारी भी साझा कर सकते हैं। साथ ही बेरोजगार अभ्यर्थी रोजगार के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि “झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021” के तहत 10 या इससे अधिक कर्मचारी वाली कंपनियों को इस पोर्टल पर 30 दिनों के भीतर निबंधन कराना अनिवार्य किया गया है।

झारखंड के युवा जो इस अधिनियम का लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें भी इस पोर्टल पर निबंधन कराना होगा। पोर्टल के डैशबोर्ड के अनुसार, अबतक 812 रिक्तियां नियोजन के लिए अधिसूचित की गई हैं।पोर्टल पर कर्मचारियों का निबंधन भी कराया गया है। अबतक कुल 972 कर्मचारी निबंधित हुए हैं, जिनमें 351 स्थानीय हैं तथा 621 कर्मचारी अन्य क्षेत्रों के हैं।

किस जिले में कितनी कंपनियों ने कराया निबंधन

पूर्वी सिंहभूम : 558, धनबाद : 235, बोकारो : 229, सरायकेला खरसावां : 193, रांची : 169, पश्चिमी सिंहभूम : 100, रामगढ़ : 87, गोड्डा : 84, दुमका : 78, गिरिडीह : 77, पलामू : 74, कोडरमा : 73, हजारीबाग : 62, देवघर : 53, चतरा : 46, गढ़वा : 32, लातेहार : 31, पाकुड़ : 30, साहिबगंज : 30, गुमला : 24, लोहरदगा : 23, जामताड़ा : 22, खूंटी : 16, सिमडेगा : 16

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story