झारखंड के 1.5 लाख राशन दुकानों पर आज से लटक जाएंगे ताले, जानें क्यों

रांची: कृषि शुल्क विधेयक के विरोध में बुधवार से राज्य के 1.5 लाख खाद्यान्न व्यवसायी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान राज्य की सभी कृषि मंडियों में खाद्य वस्तुओं की आवक-जावक पूरी तरह से बंद रहेगी। साथ ही फल एवं सब्जी मंडी की थोक दुकानें भी बंद रहेंगी।

झारखंड चैंबर के अध्यक्ष किशोर मंत्री ने मंगलवार को चैंबर भवन में 15 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा करते हुए कहा कि इस फैसले से राज्य में खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता प्रभावित होगी। इससे आने वाले दिनों में उपभोक्ताओं को परेशानी भी होगी, लेकिन विधेयक के प्रभावी होने से खाद्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ेंगी। साथ ही इंस्पेक्ट राज को प्रोत्साहन मिलने की प्रबल आशंका है।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को महंगाई से बचाने के लिए यह निर्णय लेना हमारी मजबूरी है। हम अपना व्यापार बंद करने के लिए विवश हैं। आम जनता होने वाली परेशानी के लिए हमें माफ करे। चैंबर के मुताबिक इस दौरान राइस मील, फ्लॉवर मील सहित अन्य खाद्य उत्पादक भी अपने प्लांट से बिक्री बंद रखेंगे। उन्होंने कहा कि इस हड़ताल का राइस मिलर्स एसोसिएशन, खाद्यान्न व्यवसायी संघ, यूनियन संघ एवं कृषक संगठनों ने भी समर्थन किया है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story

COPYRIGHT 2024

Powered By Blink CMS