29 लाख की लूट : LIC दफ्तर की गेट पर लूटेरों ने मचाया तांडव… गोली मारकर लूट लिये 29 लाख रूपये, मचा हड़कंप

रामगढ़। रामगढ़ में दिन दहाड़े 29 लाख की लूट से हड़कंप मच गया। LIC कार्यालय के गेट पर जिस दिलेरी से लूटेरों ने वारदात को अंजाम दिया, उससे लोग दहशहत में है। जानकारी के अनुसार एसआइएस कंपनी का कर्मी पैसों से भरा बैग लेकर वैन से रामगढ़ एलआइसी ऑफिस पहुंचा था। इसी दौरान लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। कर्मचारी का नाम ददन सिंह है। बेखौफ लूटेरों ने इस दौरान गोली भी चला दी, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया।

घटना रामगढ़ के LIC कार्यालय की बतायी जा रही है। एलआईसी ऑफिस के दरवाजे से अपराधियों ने 29 लाख 34 हज़ार 497 रुपये की लूट हुई। एसआइएस कंपनी का कर्मी एलआईसी कार्यालय पहुंचकर अभी वह पैसों से भरा बैग निकाला ही था कि वहां पहले से घात लगाए बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने बैग लूट लिए। मौके पर एसआइएस कस्टोडियन ददन कुमार सिंह ने विरोध किया। जिस पर झल्लाए अपराधियों ने उसे गोली मार दी।

गोली मारे जाने के बाद वे फरार हो गए। गोली लगने से घायल हुए कर्मी को इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी स्थिति सामान्य है। फिलहाल शहर के प्रमुख रास्तों में पुलिस ने नाकेबंदी कर रखी है। वहीं अपराधियों की धड़ पकड़ शुरू कर दी गयी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story

COPYRIGHT 2024

Powered By Blink CMS