रिटायर महिला दारोगा की बेटी से लूट, बेटी को स्कूल बस पर छोड़कर लौट रही थी महिला , रास्ते में सोने का चेन लूटकर बदमाश फरार

पूर्णिया। लगता है अब पुलिसवालों के परिजन भी अपराधियों से सुरक्षित नहीं है। मामला पूर्णिया का है, जहां बदमाशों ने रिटायर दारोगा की बेटी से लूटपाट कर ली। बेटे को स्कूल छोड़कर लौट रही महिला के गले से सोने का चेन छीनकर बदमाश फरार हो गये। घटना मरंगा थाना क्षेत्र के रामनगर पॉलिटेक्निक चौक के समीप की है। पीड़िता का नाम प्रिया जायसवाल है, जो रिटायर्ड दारोगा आरती जायसवाल की बेटी है।

पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। सीसीटीवी में महिला को जाते और फिर बदमाशों का लूटकर भागने का वीडियो कैद हुआ है। घटना सुबह 7 बजे की है। महिला अपनी बच्ची बच्ची को घर से स्कूल बस पर छोड़ने आई। बस पर बच्ची को चढ़ाकर वापस लौट रही थी, उसी क्रम में बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनके गले में पहने सोने के चैन की छिनतई कर ली। जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक बाइक सवार सोने का चैन छीनकर भाग निकला।

मामले को लेकर पीड़ित महिला ने मरंगा थाना में शिकायत दर्ज करायी है। पीड़िता ने छिनतई किये गए सोने के चैन करीब 20 ग्राम की है और वह चैन काफी पुरानी थी। जिसकी कीमत लाखों में है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

close