3 साल में दूसरी बार LOVE : पहले पति ने लगवायी जॉब, ट्रेन से आते- जाते दूसरे लड़के से हो गया प्यार ….फरार बीबी की दूसरी शादी का VIDEO देख पहले पति के उड़े होश

मुंगेर।प्यार का क्या है, वो तो कभी भी कहीं भी हो जाता है, एक बार होता है…दो बार होता है बार-बार होता है…ऐसे ही फिल्मी डॉयलॉग को लगता है रिया नाम की लड़की ने सच मान लिया। और फिर लड़की ने दो दो बार लव मैरिज कर ली। इस मामले में अब पहले पति ने पुलिस में केस दर्ज कराया है।

दरअसल 3 साल पहले रिया नाम की लड़की को पहली बार प्यार हुआ। दो साल पहले परिवार की रजामंदी के बाद शादी भी हो गयी। पति ने अपनी पत्नी को ब्यूटीशियन का कोर्स करने के लिए बरियारपुर से जमालपुर भेजा। कोर्स के लिए वो ट्रेन में आना जाना करती थी, इसी दौरान पॉर्लर के पास काम करने वाले युवक से प्यार हो गया। और फिर उसके बाद रिया भाग गयी और शादी कर ली।

जानकारी के मुताबिक रिया 24 नवंबर को दूसरे प्रेमी के साथ भाग गई थी। उसके बाद उसने शादी कर ली। पहले पति को अपनी पत्नी की बेवफाई की जानकारी तब हुई, जब अब फोटो और वीडियो सामने आया। अब पहले पति प्रिंस ने इस मामले पर थाने में केस दर्ज कराया है। उसने पत्नी के अपहरण कर जबरदस्ती शादी करने का आरोप दूसरे लड़के पर लगाया है।

दरअसल बरियारपुर के गांधीपुर के रहने वाले अरविन्द कुमार के बेटे प्रिंस कुमार को जमालपुर की रहने वाली रिया कुमारी से 3 साल पहले प्यार हुआ। 2021 में दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद प्रिंस अपनी पत्नी रिया को ब्यूटीशियन का कोर्स जमालपुर के पार्लर में जॉइन करवाया। रिया ब्यूटीशियन का कोर्स करने के लिए बरियारपुर से जमालपुर आने-जाने के दौरान संतोष नाम के युवक के संपर्क में आयी और फिर उसके साथ ही फरार हो गयी।

इस बात की जानकारी प्रिंस को नहीं थी। 24 नवंबर को रिया पार्लर से देर शाम घर नहीं लौटी। इसके बाद प्रिंस ने जब पता लगाया तो जानकारी मिली कि रिया धरहरा थाना क्षेत्र निवासी संतोष कुमार ठाकुर के साथ फरार हो गई है। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को तलाशने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह कहीं भी नहीं मिली। कुछ दिन पहले रिया ने सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो वायरल कर संतोष को अपना पति बताया। वायरल वीडियो में वह संतोष के साथ शादी करती दिखाई दे रही है।इस मामले में दर्ज शिकायत पर पुलिस अब जांच कर रही है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story