50 रुपये महंगा हुआ रसोई गैस, बीते 8 साल में 2.5गुना बढ़े रसोई के दाम

धनबाद: पहले से परेशान आम लोगों के लिए एक बुरी खबर आई है ।घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम फिर से 50 रुपये बढ़ाए गए है। रसोई गैस के दाम मैं पिछले कुछ समय से लगातार तेजी आई है,आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले 8 साल में रसोई गैस सिलेंडर के दाम करीब ढाई गुना बढ़ गए हैं ।

धनबाद में अब 14 किलो का सिलेंडर 1057. 50 रुपए की बजाए 1110.50 रुपए में मिलेगा। नई दर बुधवार से प्रभावी हो गई है। इससे पहले इसी साल 19 मई को सिलेंडर का दाम बढ़ाया गया था। रसोई गैस सिलेंडर के साथ 5 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 18 रुपये बढ़ा दी गई है। 391 रुपये में मिलने वाला यह सिलेंडर 400 रुपये में मिलेगा। वही कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम मैं 8.50 रुपए की कमी की गई है ।यह 2194.50 रुपये में मिल रहा था ,इसकी नई कीमत 2186 रुपये हो गई है। 1 जुलाई को कमर्शियल गैस सिलेंडर में दाम में 180.50 रुपये की कमी की गई थी ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक साल में 218.50 रुपये महंगा हुआ गैस

बीते 1 साल में घरेलू सिलेंडर 218.50 रुपये महंगा हो गया है। जुलाई 2021 में गैस सिलेंडर 892 रुपये में मिलता था अब ये 1110.50 रुपये में मिल रहा है।

खत्म हो चुकी है गैस सिलेंडर पर सब्सिडी

आपको बता दें कि मोदी सरकार ने मार्च 2015 से घरेलू रसोई गैस पर दी जाने वाली सब्सिडी लाभार्थी के बैंक अकाउंट में भेजने की पहल शुरू की थी ।लोगों को तब हर साल 12 सिलेंडर पर सब्सिडी मिलते थे। कोरोना माहमारी के बाद के रसोई गैस पर दी जाने वाली सब्सिडी कम होने लग गई। इससे पहले सरकार ने लोगों से स्वेच्छा से सब्सिडी छोड़ने की मुहिम की शुरुआत की थी। हालांकि महामारी के दौर में सब्सिडी सभी के लिए समाप्त हो गई ।अब सिर्फ उज्जवला योजना के तहत कनेक्शन पाने वाले को ही एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी दी जाती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कब-कब कितने बढ़े दाम

6 जुलाई 22 – 1110.50

19 मई 22 – 1060.50

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

7 मई 22 – 1057.00

22 मार्च 22 – 1007.00

6 अक्टूबर 21 – 957.00

10 सितंबर 21 – 942.00

17 अगस्त 21 – 917.00

जुलाई 21 – 892.00

Related Articles

close