बुद्ध पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण: 130 साल लग रहा है अद्भूत संयोग, इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी

रांची। हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि का दिन काफी खास है, क्योंकि इस दिन बुद्ध पूर्णिमा है। इतना ही नहीं करीब 130 साल बाद ऐसा हो रहा है कि चंद्र ग्रहण भी पड़ रहा है। बता दें कि साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को रात को लग रहा है। चंद्रग्रहण के समय मेष राशि में चंद्रमा के साथ राहु, सूर्य, बुध और गुरु ग्रह होने से यहां चतुर्ग्रही योग प्रभाव में रहेगा। साथ ही इस समय बुध और मंगल के बीच राशि परिवर्तन योग रहेगा और शुक्र एवं मंगल युति संबंध बनाएंगे।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा तुला राशि में विराजमान होंगे। इसके साथ ही मिथुन राशि में मंगल और शुक्र की युति हो रही है। इसके साथ ही मेष राशि में सूर्य, राहु, बुध, गुरु की युति से चतुर्ग्रही योग बन रहा है। ऐसे में कई राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। जानिए चंद्र ग्रहण से किन राशियों को मिल सकता है बंपर लाभ।

मिथुन राशि
चंद्र ग्रहण के समय इस राशि में शुक्र और मंगल की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। परिवार और पार्टनर के साथ अच्छा समय बीत सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को भी सफलता हासिल हो सकती है।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण अच्छा साबित हो सकता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को समाज में मान-सम्मान मिल सकता है। नौकरी और व्यापार में भी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। लंबे समय से अटके हुए काम एक बार फिर शुरू हो सकते हैं।

मकर राशि
चंद्र ग्रहण इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। कार्यस्थल में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। इसी के आधार पर आपकी पदोन्नति और इंक्रीमेंट हो सकता है। नई नौकरी की तलाश भी पूरी हो सकती है। पद-प्रतिष्ठा की बढ़ोतरी हो सकती है।

कुंभ राशि
इस राशि के लिए चंद्र ग्रहण काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आध्यात्म की ओर थोड़ा ज्यादा झुकाव हो सकता है। किसी धार्मिक यात्रा पर भी परिवार के साथ जा सकते हैं। निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

धनु राशि
चंद्रग्रहण धनु राशि के लिए शुभ लाभ लेकर आ रहा है। यह चंद्रग्रहण धनु राशि से ग्याहवें घर में लगेगा। ऐसे में इनको धन संपत्ति का लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अच्छा इंक्रीमेंट मिल सकता है। बच्चों की प्रगति और कार्य व्यवहार से आपको खुशी मिलेगी।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story