मलाइका और अर्जुन कपूर करेंगे शादी ….इसी साल विंटर वेडिंग कर अर्जुन की दुल्हनिया बनेगी मलाइका…शादी की ड्रेस को लेकर चल रही है चर्चा

मुंबई। बॉलीवुड की हॉट कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जल्द ही शादी करने वाले हैं। चर्चा है कि इसी साल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर हमेशा के लिए एक हो जायेंगे। लव बर्डस मलाइका और अजुर्न अब अपने लव रिलेशन को नया नाम देने को पूरी तरह से तैयार हैं। जानकारी के मुताबिक इसी साल नवंबर या दिसंबर में बालीवुड की ये हाट जोड़ी शादी के बंधन में बंधेगी। शादी की दोनों तरफ से प्लानिंग शुरू हो गयी है। हालांकि ये बात अलग है कि दोनों की तरफ से इस बारे में कोई अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
मलाइका और अर्जुन कपूर फिलहाल विंटर वेडिंग की प्लानिंग कर रहीहै। खबर ये भी मिली है कि बॉलीवुड के नये ट्रेंड को फालो करते हुए मलाइका और अर्जुन इंटीडेट वेडिंग करना चाहते हैं। दोनों की शादी मुंबई में ही होगी और उस शादी में दोनों तरफ से सिर्फ करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे। शादी के बाद एक ग्रैंड रिस्पेशन होगा, जिसमें बालीवुड की सभी सिलिब्रेटी शामिल होगी।
शादी पर मलाइका की ड्रेस को लेकर भी अभी से ही चर्चा होने लगी है। खबरें है कि ट्रेंड से अलग मलाइका अपनी शादी में लहंगा के बजाय साड़ी पहनेदी। वहीं अर्जुन कपूर् शेरवानी की जगर कुर्ता पहुनेंगे। शादी के बाद की वेडिंग पार्टी में वेस्टर्न ड्रेस को पहनेंगे।
आपको बता दें कि अरबान खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ रिलेशन में है। दोनों हमेशा साथ-साथ देखे जाते हैं। कई दफा उन्हें आउटिंग और रेस्टोरेंट में भी स्पाट किया गया है। दोनों की जोड़ी को फैंस भी काफी पसंद करते हैं। अर्जुन से काफी बड़ी होने के बावजूद मलाइका के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close