मनीष कश्यप की मुश्किलें नहीं होगी अभी खत्म, अब तमिलनाडू पुलिस ट्रांजिट रिमांड की तैयारी में, एक मोबाइल की तलाश में जुटी है पुलिस, खुल सकते हैं राज…

पटना। YOUTUBER मनीष कश्यप की मुश्किलें फिलहाल खत्म नहीं होगी। सोमवार को रिमांड अवधि खत्म होने के बाद अब तमिलनाडु पुलिस मनीष कश्यप को ट्रांजिट रिमांड पर लेने की तैयारी में है। माना जा रहा है जल्द ही तमिलनाडु पुलिस कोर्ट में आवेदन देगी। इससे पहले रविवार को जांच एजेंसी ने मनीष के एक करीबी की तलाश में पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के महेश नगर में छापेमारी की। उक्त संभावित ठिकाने पर पहुंचकर जांच एजेंसी की विशेष टीम तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है। बताया जा रहा है कि मनीष कश्यप यहां ठहरता था। आरोपित मनीष के कई अन्य जगह भी छापेमारी की जा रही है।

टीम ने पूजा निवास नामक अपार्टमेंट के फ्लैट में आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने दबिश दी। बताया जा रहा है कि मनीष कश्यप जब पटना आता था तो इसी फ्लैट में रहता था। इस फ्लैट में तलाशी के दौरान आर्थिक अपराध इकाई की टीम को कैमरा में लगने वाले एसडी कार्ड और कुछ कागजात मिले हैं। इन कागजातों में हिसाब-किताब भी लिखा हुआ है। इसमे कुछ खास लोगों के नाम दर्ज हैं। इन कागजातों की छानबीन आर्थिक अपराध इकाई की टीम कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, एक मोबाइल की तलाश की जा रही है, जिसमें वीडियो बनाए जाने से लेकर अन्य तकनीकी साक्ष्य मिल सकते हैं। इससे कई और नाम उजागर हो सकते है, जो इस घटना में संलिप्त थे। सूत्रों की मानें तो मनीष ने पूछताछ में बताया कि उसका मोबाइल नोएडा के फ्लैट पर है। हालांकि, नोएडा में उसके फ्लैट की तलाशी के बाद भी मोबाइल नहीं मिला। इस बीच वह मोबाइल के बारे में जानकारी देने में लगातार आनाकानी कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close