Onion Peels Uses : ये ट्रिक्स अपनाकर करेंगे यूज़ तो आप भी कहेंगे…अच्छा जी ऐसा भी क्या’

Onion Peels Uses: प्याज की बिना खाना खाने में कोई स्वाद नहीं लगता। प्याज के बिना भारतीय खानपान का जायका अधूरा रहता है, इसलिए खाने का टेस्ट बढ़ाना हो, सलाद में खाना हो या कोई घरेलू उपाय करना हो, प्याज हर किसी चीज़ के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पर अक्सर ये होता है कि प्याज खाने के बाद इंसान प्याज के छिलकों को डस्टबिन में डाल देता है, लेकिन आज हम आपको प्याज के छिलकों का ऐसा इस्तेमाल बताएंगे कि आप इन्हें फेंकने की गलती दोबारा कभी नहीं करेंगे…

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दाग-धब्बों से सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी परेशान रहते हैं और यह न सिर्फ आपके लुक को खराब करते हैं बल्कि आप उम्र से बड़े भी नजर आते हैं।

इसके लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी प्याज के छिलके लेने हैं और इन्हें पीसकर इसमें एक चुटकी हल्दी और 2 चम्मच गुलाब जल मिला लेना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद इसे दाग वाली जगह पर लगा लें और 20 मिनट रखने के बाद ठंडे पानी से इसे वॉश कर लें और ये प्याज का नुस्खा आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

काफी कम लोग जानते हैं, कि जिन प्याज के छिलकों को वे कचरा मानकर फेंक देते हैं, उनकी मदद से पौधों के लिए शानदार खाद तैयार की जा सकती है।

इसके लिए आपको इन्हें इकट्ठा कर लेना है और फिर एक खाली पड़े गमले में इन्हें डालकर ऊपर से मिट्टी से कवर कर देना है और इसके बाद आप इस गमले को ढक दें और धूप से दूर छांव में रख दें।

प्याज के छिलकों की मदद से आप पौधों को कीड़ा लगने से भी बचा सकते हैं और इसके लिए आप एक कटोरी छिलकों को एक लीटर पानी में भीगने के लिए रख दें।

अब तीन दिन बाद इसे छान लें और एक स्प्रे बोतल में भर लें और फिर, इसे पत्तियों पर स्प्रे करके आप पौधों में लगे कीड़ों को दूर कर सकते हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी, कि प्याज के छिलकों के इस्तेमाल से आप डैंड्रफ की समस्या से भी निजात पा सकते हैं।

इसके लिए आपको एक कटोरी छिलकों को एक लीटर पानी में उबाल लेना है और जब यह आधा रह जाए, तो इससे हेयर वॉश करने हैं।

यह पानी खई एंटी फंगल गुणों से भरपूर होता है, ऐसे में इससे आपको डैंड्रफ तो जाता ही है, साथ ही हेयर फॉल की समस्या भी कम होती है।

Related Articles

close