दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म

बॉलीवुड न्यूज,: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर नन्ही परी का जन्म हुआ है. कपल गणेश चतुर्थी के दिन अपने बच्चे के स्वागत के लिए अस्पताल पहुंचा था और आज 8 सितंबर को वे माता-पिता बन गए हैं. दीपिका ने बेटी को जन्म दिया है।


एक्ट्रेस शनिवार दोपहर मुंबई के गिरगांव इलाके में मौजूद एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं। उनके साथ रणवीर सिंह और परिवार वाले भी मौजूद थे। इससे पहले 6 सितंबर को दीपिका बप्पा का दर्शन करने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं।

बता दें, दीपिका ने इस साल 28 फरवरी को सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा था कि वे सितंबर 2024 में बच्चे को जन्म देंगी।

Related Articles
Next Story