झारखंड: सलमान खान से 5 करोड़ रंगदारी मांगने वाला निकला सब्जी बेचने वाला, मुंबई पुलिस ने कॉल ट्रेस कर पकड़ा

जमशेदपुर। सलमान खान को जान से मारने और 5 करोड़ की रंगदारी मांगने पर वाला गिरफ्तार हो गया है। महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी को साकची से गिरफ्तार किया। आरोपी शेख होसेन मानगो के आजादनगर गौरा चौक का रहने वाला है।

जमशेदपुर की साकची पुलिस ने भी आरोपी को गिरफ्तार करने में सहयोग किया। आज कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर महाराष्ट्र पुलिस उसे मुंबई लेकर जाएगी। जानकारी के मुताबिक आरोपी शेख होसेन पश्चिम बंगाल के बाघमुंडी का रहने वाला है।

आरोपी साकची बाजार में सब्जी बेचता था, लेकिन बीते एक वर्ष से वह यह काम छोड़ दिया था। टीवी पर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से सलमान खान को धमकी देने की खबर देखने के बाद उसने सलमान खान से रंगदारी की मांगने की सोची।


उसने इंटरनेट पर मुंबई ट्रैफिक पुलिस का नंबर सर्च किया और मुंबई पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर एक धमकी भरा संदेश भेज दिया।

मोबाइल फोन बंद कर इंटरनेट कॉल के जरिए लोगों से संपर्क करने के कारण उसके बारे में पता नहीं चल पा रहा था। वह बार-बार स्थान भी बदल रहा था।आरोपी की तलाश में महाराष्ट्र पुलिस ने पश्चिम बंगाल के बाघमुंडी में भी छापामारी की, लेकिन वह पकड़ा नहीं गया।

मोबाइल नंबर बंद होने के कारण पुलिस आरोपी का लोकेशन ट्रेस नहीं कर पा रही थी।

इसी दौरान उसने फिर से पुलिस को एसएमएस भेजा और बताया कि उसने गलती से रंगदारी वाला मैसेज भेजा था। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने फौरन उसका लोकेशन निकाला तो पाया कि फोन जमशेदपुर से किया गया है.


फिर महाराष्ट्र पुलिस जमशेदपुर पुलिस से संपर्क कर मामले की जांच करने शहर पहुंची. यहां कई जगहों पर छापेमारी की।

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story