चिराग पासवान पर लट्टू हुई ये भोजपुरी एक्ट्रेस, खुल्लम खुल्ला कर दिया प्यार का ऐलान, जानिये कौन है ये...

Nisha Dubey Chirag Paswan हाजीपुर के नवनिर्वाचित सांसद और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। जिस दिन से उन्होंने केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली है, तभी से उनके वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया हैंडल पर तो चिराग को 'नेशनल क्रश' तक बताया जाने लगा है।

भोजपुरी एक्ट्रेस निशा दुबे ने इंस्टाग्राम पर चिराग पासवान का एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में चिराग पासवान को शपथ लेते और बाइट देते देखा जा सकता है। इस बार, निशा ने सरेआम ऐलान कर दिया है कि वो चिराग को कितना पसंद करती हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'क्रश, यार ये बंदा इतना क्यूट है।'

Chirag Paswan की अदा पर दिल हारने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस हैं Nisha Dubey। निशा भोजपुरी फिल्मों और गानों के लिए जानी जाती हैं। उनकी फिल्में लोग बहुत पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके लाखों फैंस हैं, जो उन्हें लगातार फॉलो करते हैं। निशा दुबे ने ये वीडियो मीम जैसा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि भोजपुरी एक्ट्रेस निशा दुबे दिखाई देती हैं और बैकग्राउंड में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का डायलॉग सुनाई देता है कि औरत को आखिर चाहिए क्या?

फिर चिराग पासवान का वीडियो नजर आता है, जिसमें वह अपना नाम लेते हैं. चिराग पासवान की स्माइल कई वीडियो को मिलाकर एडिट किया गया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए भोजपुरी एक्ट्रेस निशा दुबे ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि 'क्रश, यार ये बंदा इतना क्यूट क्यों है'।निशा दुबे भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। करियर की शुरुआत में उनका नाम भोजपुरी एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू के साथ जुड़ चुका है। दोनों ने साथ में कई बार काम किया है।

उनकी नजदीकियों की खबरें भी खूब सुर्खियों में रहीं। लेकिन बाद में इस रिश्ते में दरार आ गई। इसके बाद ये जोड़ी टूट गई फिर उन्होंने कभी साथ में काम भी नहीं किया। एक्ट्रेस की उम्र अभी ज्यादा नहीं है। वो केवल 25 साल की हैं और 45 साल के चिराग पासवान के प्यार में दिख रही हैं।

निशा का ये वीडियो सामने आते ही लोगों ने रिएक्शन देना भी शुरू कर दिया है। उनके फैंस और चिराग पासवान के चाहने वालों ने इस पर जमकर प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, 'बियाह कर ल बढ़िया रही।' दूसरे ने लिखा, 'जलवा है भईया का।' एक ने लिखा, '45 साल का लड़का है।' एक ने कहा- क्यूट और भी लड़के हैं लेकिन तुम्हे उसका पैसा क्यूट लग रहा। एक बोला- वह बॉलीवुड में काम छोड़ चुका है।

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story