Mansoon update:बिहार के कई जिलों में चढ़ा पारा… मानसून की ठंडक से पहले भीषण गर्मी की मार

मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटे में गर्मी को लेकर अलर्ट किया है। इस दौरान राज्य के एक दो इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन इसके बाद भी गर्मी कम नहीं होगी।

राज्य में मानसून के समय से पहले आने का पूर्वानुमान है, ऐसे में 12 जून तक मौसम का मिजाज ऐसे ही बना रहेगा। बिहार में मानसून की एंट्री 12 जून को होगी, जबकि पटना में 18 जून तक आने की उम्मीद है। मानसून के दौरान पूर्वी-पश्चिम चंपारण में सबसे अधिक बारिश होने के आसार है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिहार के इन जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी :

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के 14 जिलों में आंधी और बारिश के आसार हैं। इन जिलों में पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, किशनगंज, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा और कटिहार शामिल हैं। इन जगहों पर हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है।

बिहार में मानसून का आगमन इस बार उम्‍मीद से काफी पहले हो सकता है। बिहार में भीषण गर्मी के कारण बनीं स्‍थानीय परिस्थितियां भी इसमें मददगार हो सकती हैं। दरअसल बिहार और इसके आसपास दो-दो ट्रफ लाइन गुजर रही हैं. इसी की वजह से आंधी-पानी का दौर जारी है. दूसरी तरफ दक्षिणी बिहार अभी भी नमी युक्त गर्मी की चपेट में हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देर आने के बाद भी मानसून में बारिश की कोई कमी नहीं होगी। ऐसे में मानसून का सीजन लंबा होगा और बारिश भी सामान्य से अधिक होगी। इससे पर्यावरण के साथ किसानों को काफी लाभ होगा। बारिश के कारण बाढ़ का भी खतरा इस बार अधिक होने वाला है। राज्य में 24 घंटे के दौरान 10 जिलों में भारी बारिश हुई है, बारिश के कारण ही मानसून पर थोड़ा प्रभाव प

मौसम विभाग के मुताबिक अब मानसून को लेकर अधिक इंतजार नहीं करना होगा। गुरुवार 9 जून के बाद अब मानसून आने का समय अधिक नहीं है। राज्य में नवतपा के बाद बारिश हो रही है। उत्तर में बारिश का पूर्वानुमान है जबकि दक्षिण में गर्मी पड़ रही है। ऐसे में मानसून को लेकर कोई लंबा इंतजार नहीं करना है। बारिश के कारण थोड़ा सा मानसून प्रभावित हो रहा है। हालांकि पूर्वानुमान है कि 13 जून से 15 जून के बाद मानसून बिहार में दस्तक दे देगा और पूर्णिया में पहली बारिश होगी।विभाग का कहना है कि देश में पड़ रही भीषण गर्मी से जल्द ही लोगों को राहत मिल सकती है। नई दिल्ली से मिली जानकारी के मुताबिक इस वर्ष देश में दक्षिण पश्चिमी मानसून अधिक लेट नहीं होगा। केरल तट पर मानसून समय से 3 दिन पहले दस्तक दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close