आक्रोश यात्रा में पहुंचे कई भाजपाई… हेमंत सोरेन गद्दी छोड़ो के नारों से गूंज उठा बारियातु..

लातेहार बारियातु प्रखंड के भाजपाईयों ने पुर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला अध्यक्ष सह मनिका के पुर्व विधायक हरेकृष्ण सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को मंडल अध्यक्ष लव कुमार सिंह के नेतृत्व में आक्रोश यात्रा निकाला गया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के मुख्य द्वार पर हेमंत सरकार के खिलाफ जम कर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश महिला मोर्चा के मंत्री निलम देवी, जिला महामंत्री सह प्रखंड प्रभारी पंकज कुमार सिंह, जिला मंत्री ब्रजमोहन राम, जिला ओबीसी अध्यक्ष त्रिवेणी साव, जिप सदस्य रमेश राम, चंदवा महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मंजु देवी शामिल हुए।

विरोध प्रदर्शन का शुभारंभ मंडल कार्यालय से भाजपाईयों ने यात्रा निकाला जो हाथ में तखती लिए फुलसु चारमोहान, टीओपी कार्यालय, मध्य विधालय होते प्रखंड कार्यालय पहुंचे जहाँ यात्रा सभा में तबदील हो गई। वहीं प्रदेश महिला मोर्चा के मंत्री नीलम देवी ने कहा कि झारखंड की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। झारखंड के हेमंत सरकार राज्य को लुटने का काम कर रही है। महिलाओं को मान सम्मान नहीं देती। पुर्व की भाजपा सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए एक रूपये में जमीन रजिस्ट्री का कार्य प्रारंभ किया था जिसे हेमंत सरकार ने निरस्त कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बहुत जल्द जनता इन्हें सबक सिखाएगी। वहीं जिला महामंत्री सह प्रभारी सिंह ने कहा कि पुर्व के डबल इंजन की रघुवर सरकार ने सभी वर्गों के लिए कई तरह के कल्याणकारी योजनाएं पारित कि थी जिसे हेमंत सरकार ने बंद कर जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ पाने से वंचित कर दिया है। आगे कहा राज्य में सुशासन और विकास के लिए ग्रामीण जनता आने वाले विस चुनाव में संगठित हो कर हेमंत सरकार को सबक सिखाएगी। वहीं कई लोगों ने हेमंत सरकार के खिलाफ अपनी अपनी बात रखी।

नेतृत्वकर्ता ने कहा की सरकार चारो तरफ है भ्रष्टाचार के में आकंठ डुबी है। सरकार गद्दी छोड़ो , सत्ता की भुखी सरकार, सरकार चारो तरफ हाहाकार, किसान विरोधी सरकार इस्तीफा दो के कई नारे लगा रहे थे। मौके पर ओबीसी जिला उपाध्यक्ष देवनन्द प्रसाद, मंडल मंत्री निरंजन राम, युवा मंडल अध्यक्ष संदीप केसरी, बालदेव यादव, संदीप शर्मा, किशोर प्रसाद, अजय यादव, टिंकु शर्मा, रूपेष सिंह, विजय सिंह, निर्मल यादव, लवकुश सिंह, गोपाल यादव,चांदनी देवी, निलु सिन्हा सहित कई भाजपाई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close