पटना के कई पुलिस अधिकारी का तबादला, कोतवाली थानाध्यक्ष सुनील सिंह बने मोकामा के थाना प्रभारी, देखें पूरी लिस्ट

बिहार: पटना के सात थानेदारों का बुधवार को तबादला कर दिया गया है। पटना के सचिवालय थाना, कोतवाली, मोकामा और बाढ़ समेत सात थानेदारों को बदल दिया गया है। जानकारी के मुताबिक सचिवालय थाना के थानाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद गुप्ता बाढ़ थाना की कमान सौंपी गई है। वहीं कोतवाली के थानेदार सुनील कुमार को मोकामा थाना का थानेदार बनाया गया है।

पटना के कई थानेदार का तबादला हुआ है।इसको लेकर नोटिस जारी कर दिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि पटना जिला के पुलिस निरीक्षक पंक्ति के अंचल पुलिस निरीक्षक तथा थानाध्यक्ष का पद स्थानान्तरण के कारण खाली होने और निकट भविष्य में मोकामा विधानसभा उपचुनाव प्रस्तावित होने से मोकामा विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ अनुमंडल कुछ पुलिस निरीक्षक स्तर के थानाध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्ष से अधिक हो चुका है, जिनका स्थानान्तरण दूसरे अनुमंडल में किया जाना आवश्यक है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मोकामा विधानसभा उपचुनाव प्रस्तावित

पटना एसएसपी ने जानकारी दी है कि निकट भविष्य में मोकामा विधानसभा उपचुनाव प्रस्तावित है। ऐसे में बाढ़ अनुमंडल के कुछ पुलिस निरीक्षक स्तर के थाना अध्यक्ष का कार्यकाल 3 वर्ष से अधिक हो चुका था जिनका स्थानांतरण दूसरे अनुमंडल में किया जाना जरूरी था इसको देखते हुए फिलहाल सभी पुकिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close