4% बढ़ सकता है DA, केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर आया बड़ा अपडेट..

रांची : 7th Pay Commission: महंगाई भत्ते (DA) को लेकर नया अपडेट आया है. जुलाई 2022 के लिए महंगाई भत्ते (DA) बढ़ाया जाना है।अगर महंगाई और इंडस्ट्रियल इंडेक्स को देखें तो महंगाई भत्ता करीब 4फीसदी बढ़ना तय माना जा रहा है. साल 2019 के बाद ये पहली बार होगा, जब महंगाई भत्ते में 4फीसदी का उछाल देखने को मिलेगा।

सरकार के कर्मचारियों को 1 जुलाई, 2022 से इस वर्ष के लिए महंगाई भत्ते के दूसरे चरण की बढ़ोतरी का इंतजार है।माना जा रहा है कि 1 जुलाई, 2022 से केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़े तोहफे का ऐलान हो सकता है. देश में बढ़ती महंगाई, महंगी हो रही ईएमआई के मद्देनजर केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बड़ी बढ़ोतरी करने वाली है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

38% हो जाएगा DA..

अगर डियरनेस अलाउंस (Dearness allowance) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो केंद्रीय कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता 38% पर पहुंच जाएगा। अभी 34 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता का भुगतान हो रहा है. इसका ऐलान अगस्त 2022 में होगा।मई का आंकड़ा जून के आखिर में आएगा और जून का आंकड़ा जुलाई के आखिर में रिलीज किया जाएगा।इसके बाद ही केंद्र सरकार महंगाई भत्ते पर कोई फैसला लेगी।हालांकि, इसकी गणना जुलाई 2022 से ही की जाएगी।महंगाई भत्ते में अगर 4 फीसदी का इजाफा होता है तो सैलरी में काफी बड़े अंतर आएगा।

दरअसल सातवें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में दो बार रिविजन होता है। पहला जनवरी और दूसरा जुलाई के महीने में दिया जाता है। सरकार ने 30 मार्च को डीए और डीआर में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। जिसके बाद यह बढ़कर 31 से 34 फीसदी हो गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जून 2017 से 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) का लाभ मिलता है। ऐसे में अगर डीए बढ़कर 39% होता है, तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी बढ़ना तय है।अभी किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी अगर 18,000 रुपये है, तो 34 फीसदी के हिसाब से उसका महंगाई भत्ता 6,120 रुपये बनता है. अब अगर ये 39% होता हे तो कर्मचारी को 7,020 रुपये का महंगाई भत्ता मिलेगा। 7th Pay Commission के तहत कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये होती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close