बीबी के साथ कुकर्म : सुहागरात पर पत्नी के साथ किया गंदा काम, रोती पत्नी पर भी नहीं आयी दया, तो दर्ज करायी FIR
ग्वालियर। पत्नी ने पति के खिलाफ अननेचुरल सेक्स का मामला दर्ज कराया है। पत्नी का आरोप है कि सुहागरात से ही उसका पति अप्राकृतिक सेक्स करता आ रहा है। काफी समझाने के बाद भी पति जब नहीं माना, तो उसने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पत्नी अब हवसी पति से तालाक लेना चाहती है। मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सामने आया है।
16 जनवरी को ग्वालियर के सिरोल इलाके की रहने वाली विवाहित महिला थाने पहुंची। उसने पुलिस के सामने अपनी जो आपबीती सुनाई, उसे सुनकर वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया। महिला ने बताया कि करीब 8 महीने पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद वो अपने ससुराल पहुंची। सुहागरात को उसका पति नशे में धुत होकर उसके पास आया. उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। इतना ही नहीं जबरन उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स किया। उसे प्रताड़ित करता रहा। पीड़िता पूरी रात रोती रही, लेकिन पति को कोई फर्क नहीं पड़ा।
पत्नी ने पति को समझाया, तो उसने गलती मान ली, लेकिन अगले ही दिन फिर से उसने वहीं काम किया। फिर से वो शराब पीकर कमरे में दाखिल हुआ और उसी तरह का कृत्य किया। कई बार समझाने के बाद भी जब उसका पति नहीं माना, तो वो अपने मायके चली गई। इसके बाद नशेड़ी पति वहां भी पहुंच गया। पत्नी के साथ उसके परिजनों के साथ भी बदतमीजी करने लगा।
इससे परेशान होकर वो थाने पहुंच गई. उसने पुलिस को अपनी आपबीती बताकर पति के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए आग्रह किया। पुलिस ने उसकी तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 498 और 377 के तहत केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता के परिजनों ने शादी के समय अच्छा खासा दहेज भी दिया था। पांच लाख रुपए कैश के साथ उसे एक बाइक दी थी। महिला जब पति की प्रताड़ना से तंग आकर अपने मायके चली गई, तो उसके ससुरालवालों ने दहेज की मांग भी शुरू कर दी, ताकि दबाव में आकर वो ससुराल चली आई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके आरोपी पति को थाने बुलाया है। वहां उससे पूछताछ की जाएगी।