भोजपुरी गाना गाकर फंस गये विधायक: विधायक ने गाया अश्लील भोजपुरी गाना, डांसर के गाल पर नोट चिपकाया, अब दर्ज हुई FIR

MLA got trapped by singing Bhojpuri song: MLA sang obscene Bhojpuri song, pasted note on dancer's cheek, now FIR registered

MLA FIR : अश्लील भोजपुरी गाकर विधायक मुसीबत में फंस गये हैं। पुलिस ने विधायक के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। मामला बिहार के भागलपुर का है, जहां होली से पहले आयोजित एक कार्यक्रम में JDU विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल के खिलाफ अश्लील भोजपुरी गाने गाने के आरोप में FIR दर्ज हुई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मामले की जांच के लिए एसआई अजीत कुमार को मामले का अनुसंधानकर्ता बनाया गया है. पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का एक पेन ड्राइव भी जब्त किया है। वहीं, इस मामले में विधायक गोपाल मंडल ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने किसी भी अश्लील भाषा का प्रयोग नहीं किया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने दावा किया कि जब वह माइक लेकर झुके तो भीड़ में मौजूद किसी अन्य व्यक्ति ने अश्लील शब्दों को दोहराया है।दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में विधायक गोपाल मंडल डबल मीनिंग भोजपुरी गाने गाते और एक डांसर के गाल पर नोट चिपकाते नजर आए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भागलपुर के नौगछिया पुलिस ने 12 मार्च को संबंधित पुलिस अधिकारी सुरेंद्र सिंह की रिपोर्ट के आधार पर FIR दर्ज की। नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार के निर्देश पर नवगछिया थाना में गश्ती पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह के बयान पर गोपाल मंडल समेत कई लोगों पर मामला दर्ज हुआ है। प्राथमिकी में सुरेंद्र सिंह ने लिखा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में विधायक गोपाल मंडल ने द्विअर्थी गाने गाए है।

 

नवगछिया अनुमंडल दंडाधिकारी कार्यालय के आदेश का उल्लंघन हुआ है। मीडिया में खबरें चली और सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल हुआ, इससे महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंची है। प्राथमिकी संख्या 87-25/298/79/223 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close