विधायक जी मेरे वो है.... : एक्ट्रेस के साथ भाजपा नेता का VIDEO हुआ वायरल, शादी करने, होटल मेें रूकने का दावा

सहारनपुर। एक्ट्रेस के खुलासे ने राजनीतिक गलियारों में सनसनी फैला दी है। एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि भाजपा से विधायक बने सुरेश राठौर उनके पति है। यही नहीं एक्ट्रेस के साथ पूर्व विधायक का वीडियो भी सामने आया है। मामला यूपी के सहारनपुर का है। जहां, शहर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के गोविंदनगर की रहने वाली एक्ट्रेस उर्मिला सनावर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर विधायक उर्मिला सनावर के बालों में कंघी कर रहे हैं।

विधायक का कहना है कि इस वीडियो को सनावर ने सोशल मीडिया पर क्यों वायरल किया है, यह उनकी समझ से परे है। उधर, उर्मिला सनावर ने साफ शब्दों में कहा है कि पूर्व विधायक उनके पति हैं और जल्दी ही उनकी पहली पत्नी भी उन्हें बहन के रूप में स्वीकार करेंगी। वहीं, पूर्व विधायक का कहना है कि यह वीडियो एक सीरियल का है, जबकि उर्मिला का कहना है कि वीडियो उन्होंने खुद बनाया है।

जानकारी के मुताबिक सहारनपुर की रहने वाली एक्ट्रेस पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनका यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। एक्ट्रेस का दावा है कि ज्वालापुर हरिद्वार से पूर्व विधायक सुरेश रौठार उनके पति हैं। उर्मिला बताती हैं कि दो साल पहले सुरेश राठौर से उनकी मुलाकात रविदास पीठ में हुई थी। उस समय वह पूर्व विधायक के पास अपने तलाक के केस में मदद मांगने के लिए गई थीं।

उसी दौरान नजदीकियां बढ़ी तो पूर्व विधायक उन्हें हरिद्वार के रविदास आश्रम में ले गए, वह होटलों में भी उनके साथ कई-कई दिन तक रुकी हैं। उर्मिला कहती हैं कि करीब डेढ़ साल पहले वह नेपाल घूमने के लिए गए थे। वहीं पर उन्होंने पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में शादी की थी। दो साल से वह पति-पत्नी की तरह रहते हैं। उर्मिला का कहना है कि उनका मुंबई में भी घर है, वह वहां भी आते-जाते हैं। उर्मिला पूर्व विधायक के बारे में कहती हैं कि वह जल्द ही उन्हें अपनाएंगे और उनकी बातचीत हो चुकी है। पूर्व विधायक ने उर्मिला को आश्वासन दिया है कि वह बेटे की शादी करने के बाद अपने रिश्ते को सार्वजनिक करेंगे।

उर्मिला सनावर ‘आखिर पलायन कब तक’ नाम से आई फिल्म में नजर आई थीं। कुछ टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैं। उर्मिला का दावा है कि पूर्व विधायक की पत्नी भी मुझे कबूल कर लेंगी। उर्मिला ने सोशल मीडिया पर अपना नाम बदलकर उर्मिला सुरेश राठौर लिखना शुरू कर दिया है। उर्मिला के व्हाट्सएप पर भी दोनों की साथ फोटो लगी हैं।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story