चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में MMS कांड: वीडियो बनाकर बॉयफ्रेंड को भेजती थी छात्रा, पुलिस ने लड़के को शिमला से किया गिरफ्तार

मोहाली: चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में आपत्तिजनक वीडियो का मामला बड़ा रूप लेता जा रहा है। कई छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो बनाए जाने की अफवाह को लेकर पंजाब के मोहाली स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया। इस मामले में पुलिस ने दूसरी गिरफ्तारी कर ली है। आरोपी छात्रा के बॉयफ्रेंड को पुलिस ने शिमला से गिरफ्तार कर लिया है।

आपत्तिजनक वीडियो मामले में एक छात्रा और उसका बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

चंडीगढ़ विवाद में पुलिस ने एक छात्रा को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसके कथित बॉयफ्रेंड को भी पुलिस ने शिमला से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि छात्रा वीडियो बनाकर उसको भेजती थी। मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शील सोनी ने संवाददाताओं को बताया कि कई छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो बनाने की अफवाह के बाद विश्वविद्यालय में प्रदर्शन हुआ। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि पकड़ी गई छात्रा ने अपना ही वीडियो हिमाचल प्रदेश के बताए जा रहे एक व्यक्ति को साझा किया। उन्होंने कहा कि उस शख्स की भूमिका की भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा- 354 सी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और एक छात्रा को हिरासत में लिया गया है। ADGP गुरप्रीत देव ने कहा, शिमला का लड़का, लड़की को जानता है। फोरेंसिक से डीलीट की गई वीडियो भी सामने आने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस का दावा छात्रा ने केवल अपना वीडियो शेयर किया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना- चंडीगढ़ मार्ग पर स्थित चंडीगढ़ विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार आधी रात को हुए प्रदर्शन के बाद पूरे मामले की जांच के आदेश दिए। पुलिस ने दावा कि मामले की आरोपी छात्रा ने केवल अपना वीडियो साझा किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मामले में संलिप्त लोगों को सख्त सजा मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close