Model Death : एक और माडल का मिला शव…16 दिन में 4 माडल की मौत से हड़कंप…सुसाइड या साजिश ?

कोलकाता 30 मई 2022। कोलकाता में माडल व एक्ट्रेक की मौत का सिलसिला खत्म नहीं हो रह है। आज एक और माडल का शव मिला है। हैरानी की बात ये है कि सभी की मौत का अंदाज लगभग एक सा है। माडल की मौत का ये मामला उस वक्त सामने आया है, जब कोलकाता की पुलिस 3 माडल की मौत की मिस्ट्री अभी सुलझा भी नहीं पायी है, ऐसे में चौथी मौत ने पुलिस को पूरी तरह से उलझा दिया है। सोमवार को जिस स्ट्रग्लिंग माडल और मेकअप आर्टिस्ट सरस्वती दास की लाश भी उसके बेडरूम मिली है।

कोलकाता के कस्बा एरिया स्थित सरस्वती के घर उसकी डेडबाडी लटकती हुई पायी गयी है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टिया ये मामला सुसाइड का है, लेकिन पुलिस अलग-अलग एंगल पर भी जांच कर रही है। सरस्वती मेकअप आर्टिस्ट थी और माडल भी करती थी। 29 मई की रात सरस्वती की मामी भारती मलिक ने पुलिस को सरस्वती की आत्महत्या की खबर दी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारती मलिक ने बताया कि सरस्वती की डेडबाडी को उसकी नानी ने नीचे उतारा और अस्तपाल ले गये, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गयी। परिजनों के मुताबिक सरस्वती अपनी नानी के साथ सोने के लिए गयी थी। रात करीब डेढ़ से 2 बजे सरस्वती की नानी जब वाशरूम गयी तो सरस्वती कमरे में नहीं थी। जब वो दूसरे रूम में गयी तो सरस्वती पंखे के सहारे झूलती हुई दिखायी दी। उसकी नानी ने ही सरस्वती को नीचे उतारा और अस्पताल ले जाया गया। सरस्वती के फोन को जब्त कर जांच की जा रही है।

पूछताछ के दौरान पता चला है कि सरस्वती अपने मामा के घर पर पिछले 17 सालों से रह रही थी। सरस्वती की मां अपने पति से 17 साल से अलग रह रही है। खबर ये भी है कि सरस्वती अपने रिलेशनशिप को लेकर तनाव में थी। अब ये तो पुलिस की जांच में सामने आयेगा कि मौत की असल वजह क्या है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close