सास ने करा दी बहू की प्रेमी संग शादी: बहु की रंगरेलियों से परेशान सास ने आधी रात रंगे हाथों पकड़ा, प्रेमी संग करवा दी बहू की शादी, पोती को भी साथ भेज दिया…

Mother-in-law got her daughter-in-law married to her lover: Mother-in-law, upset with her daughter-in-law's revelry, caught her red-handed at midnight, got her daughter-in-law married to her lover, sent her granddaughter along as well...

Bahu ki premi sang karayi shadi : बहू के नैन मटक्का से परेशान सास ने प्रेमी संग शादी करवा दी। सास ने देर रात बहु को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद सास ने शोर मचाकर पड़ोसियोंको बुलाया और फिर अपनी बहु की उसके प्रेमी संग शादी करवा दी। मामला बेगुसराय का है। जानकारी के मुताबिक दोपहर में बहू और उसके प्रेमी की शादी हो गयी।

 

हालांकि उससे पहले प्रेमी की धुनाई भी हुई। रात भर गांव के लोगों ने युवक को बंधक बनाकर रखा था। सुबह पंचायती शुरू हुई और फिर फैसला हुआ कि दोनों की शादी करा दी जाये। घटना लाखो थाना क्षेत्र की है। चंदन साह और विभा की 3 साल पहले शादी हुई थी।

 

चंदन परदेस में रहकर मजदूरी करता है। घर पर चंदन की पत्नी विभा देवी, सास रेखा और 2 साल की बेटी के साथ रहती थी। लाखो थाना क्षेत्र के राजा डुमरी का रहनेवाला अमिताभ पासवान सूजा गांव में मजदूरी करने जाता था। जहां उसकी विभा से पहचान हुई। दोनों एक दूसरे से छुपकर मिलते थे।

 

बताया जा रहा कि चंदन के परदेश में होने, ससुर के गुजर जाने और सास के बुजुर्ग होने के चलते विभा अक्सर रात को अपने प्रेमी अमिताभ को अपने घर बुलाने लगी। सुबह सभी लोगों के जागने से पहले अमिताभ, विभा के घर से निकल जाता था। इसी बीच बुधवार की रात सास ने अपनी बहू को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया।

 

महिला के पति को इसकी सूचना दी गयी, जिसके बाद नाराज होकर पति ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने बहू की शादी उसके प्रेमी के साथ करने का फैसला लिया। गांव के लोगों की मौजूदगी में सास ने अपनी बहू की मांग में प्रेमी से सिंदूर डलवाया और दोनों को विदा कर दिया। अपनी 2 साल की पोती को भी बहू के साथ भेज दिया।

Related Articles