सांसद अनुराग ठाकुर ने पत्नी संग किया संगम स्नान, नए पुल से लेकर नैनी तक भीषण जाम
![सांसद अनुराग ठाकुर ने पत्नी संग किया संगम स्नान, नए पुल से लेकर नैनी तक भीषण जाम](https://www.hpbl.co.in/wp-content/uploads/2025/02/1.png)
सांसद अनुराग ठाकुर ने पत्नी संग किया संगम स्नान, नए पुल से लेकर नैनी तक भीषण जाम
उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनीतिक पेंशन मंत्री धर्मपाल सिंह आज दोपहर 3 बजे अरेल स्थित मेला सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता करेंगे। भाजपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज संगम में परिवार संग आस्था की डुबकी लगाई। वहीं 8 फरवरी, सेक्टर 9 में स्थित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित ‘मेगा यूथ फेस्ट’ में दोपहर को 2 से 4:30 बजे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगें।
नगवासु की मंदिर की ओर से भारी संख्या में श्रद्धालु सेक्टर 18, 19 की तरफ बढ़ रहे हैं। पीपा पुल संख्या 13 पर पुलिस चौकी की पुलिस लगातार चेतावनी दे रही है कि घाट पर भीड़ बढ़ रही है। इसलिए स्नान कर तुरंत लौट जाएं। महाकुंभ में हर दिन लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। नाग वासुकी मंदिर की ओर चौराहे पर चारों ओर से श्रद्धालुओं की कतारें बढ़ रही हैं।
महाकुंभ में 2025 में श्रद्धालुओं का जन सैलाब लगातार बढ़ रहा है । दिन निकलते ही शहर जाम की समस्या से जूझने लगता है। झूसी में शास्त्री ब्रिज की तरफ से बैरिकेडिंग की गई है। जिन श्रद्धालुओं को सेक्टर 18-19 में जाना है। उन्हें भी पूरा शास्त्री ब्रिज पार करके जाना पड़ रहा है। श्रद्धालु पैदल ही शास्त्री ब्रिज को पार कर मेला परिसर में पहुंच रहे हैं। यहां दो किलोमीटर का सफर ढाई घंटे में तय हो रहा है। जिसके चलते व्हीकल कई घंटे फंसे रहते हैं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रयागराज पहुंचे। वे आज महाकुंभ जाएंगे।महाकुंभ मेले से वापसी के लिए कल्पवासी और अखाड़ों के साधु-संतों का मार्ग निर्धारित कर दिया गया है। इसके तहत अलग-अलग दिशाओं की ओर जाने के लिए अलग-अलग मार्गों का प्रयोग किया जाएगा। इसके अलावा लगातार उमड़ रही भीड़ को देखते हुए आठ और नौ फरवरी को शहर में वाहनों की इंट्री प्रतिबंधित कर दी गई है।
गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती।
नर्मदे सिंधु कावेरी जलेऽस्मिन् सन्निधिं कुरु।।पुण्यधरा प्रयागराज में महाकुंभ के पावन अवसर पर पुण्य सलिला माँ गंगा, माँ यमुना और माँ सरस्वती की दिव्य धाराओं के संगम तट पर सपरिवार पवित्र स्नान, पूजा-अर्चना कर सर्वकल्याण की कामना की।
माँ गंगा,… pic.twitter.com/A3ni68TzuF
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) February 8, 2025
बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को अपने वाहन अंतरजनपदीय डायवर्जन प्वाइंटों पर बनाए गए पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करने होंगे।मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम में स्नान करने वालों का आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। महाकुंभ के अभी 19 दिन शेष हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि स्नान करने वालों की संख्या 50 करोड़ पार कर जाएगी। शुक्रवार को स्नानार्थियों का आंकड़ा 40 करोड़ पार कर गया।
महाकुंभ नगर में स्नानार्थियों की कुल संख्या 40 करोड़ को पार कर गई है। शुक्रवार को भी श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा और रात आठ बजे तक 94.70 लाख लोगों ने स्नान किया। इसके बाद भी मेला क्षेत्र में आने तथा स्नान करने वालों का तांता लगा रहा। महाकुंभ आयोजन से पहले ही 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद की गई थी, जो शुक्रवार को ही पूरी हो गई। मेला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को ही 39.74 करोड़ लोग स्नान कर चुके थे। वहीं शुक्रवार को सुबह 10 बजे तक 46 लाख से अधिक लोग स्नान कर चुके थे। इस तरह से 40 करोड़ का आंकड़ा सुबह ही पार हो गया।
प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए शहर वासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रेनो वेस्ट की निराला इस्टेट, लॉ रेजीडेंसिया, स्प्रिंग नोडोस, आइकन वैली, पटेल न्यू टाउन सोसाइटी से करीब 45 लोग महाकुंभ के लिए रवाना हुए हैं। इस दौरान सोसाइटी वासियों ने फूल माला पहनाकर लोगों को विदा किया।
#WATCH उत्तर प्रदेश: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रयागराज पहुंचे। वे आज महाकुंभ जाएंगे। pic.twitter.com/ozVFT2CVFX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2025
तीन राज्यों के मुख्यमंत्री समेत कई अन्य नेता आज संगम स्नान करेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री संगम स्नान के अलावा सेक्टर-18 स्थित एकात्म धाम में भी जाएंगे। इनके साथ कई मंत्री भी होंगे। वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी संगम स्नान करेंगे। साथ ही मेले का भ्रमण करेंगे। इनके साथ उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों, सांसदों एवं विधायकों का 180 सदस्यीय दल मौजूद रहेगा। इसके अलावा सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग भी मंत्रियों के साथ संगम में डुबकी लगाएंगे। इनके साथ 46 सदस्यीय दल रहेगा। उधर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को संगम स्नान करेंगे। इन अतिथियों के स्नान के लिए मेला प्रशासन ने तैयारी की गई।
तीर्थनगरी प्रयागराज में महाकुंभ का आज 27वां दिन है। वसंत पंचमी के बाद से मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। इसे देखते हुए मेला प्रशासन ने व्यवस्थाओं में कुछ बदलाव किया है। आज भी संगम में डुबकी लगाने के लिए सामान्य श्रद्धालुओं के साथ कुछ विदेशी और सियासी मेहमानों का क्रम रहेगा।
28km माइलेज के साथ launch हुई लग्जरी look और टनाटन फीचर्स वाली Maruti Grand Vitara की शानदार कार