सांसद विद्युत वरण महतो पहुंचे जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय...संपर्क कार्यालय में किया जनमानस की समस्या का समाधान...

जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने 07/09/22 जमशेदपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय स्थित संपर्क कार्यालय पहुंचे एवं आम जनता के समस्याओं को सुना। इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि झारखंड सरकार की पूर्व भाजपा सरकार की सोच के बदौलत राज्य के हर जिले में मॉडल प्रखंड कार्यालय का निर्माण कराया गया था।

ये भी पढ़े-  बिरसा मुंडा चौक पर फिर खड़ी होगी भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद मूर्ति…..शेड का भी होगा निर्माण…..सांसद ने समाजसेवियों संग मिलकर किया शिलान्यास

मॉडल प्रखंड कार्यालय में सभी आम जनमानस की समस्या का संग्रह सांसद कार्यालय के माध्यम से किया जाएगा और समस्या का समाधान भी किया जाएगा। समस्या चाहे वो प्रखंड स्तर का हो, जिला स्तर का हो या राज्य स्तर का हो आम जनता की जो भी समस्याएं आएंगी उनका समाधान किया जाएगा।

सांसद श्री महतो ने छोटी मोटी समस्याओं के बावत उपस्थित पदाधिकारियों को समुचित दिशानिर्देश दिए।
सांसद ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को भी निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं से वे जमीनी स्तर पर सीधे जुड़े रहें।
इस अवसर पर सदस्य जिला परिषद कुसुम पूर्ति, संजीव कुमार , त्रिदेव चार्टराज, संजय सिंह चंचल चक्रवर्ती ,धननंजय उपाध्याय ,अभय कुमार चौबे, हरेंद्र सिंह, ललन यादव, आनंद सिंह, विमलेश उपाध्याय, सुजीत अंबास्टा, रविंद्र सिंह, सुजीत सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव ,धीरज सिन्हा ,राजेश अग्रवाल ,अशोक सिंह ,तारक नाथ घोष, शुक्ला हलदर, विश्वनाथ मुखी वरुण सिंह सुशील दिग्गी ,कमलेश पांडे ,विनोद तिवारी ,दिलीप पाठक ,बलराम ठाकुर , कृष्णा शर्मा,शशि सिंह ,केशव सिंह, वीरेंद्र सिंह, हेमंत सिंह एवम अन्य उपस्थित थे।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story

COPYRIGHT 2024

Powered By Blink CMS